Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Rahul Gandhi ने संसद में जिस 'अभय मुद्रा' का किया जिक्र, जानें वो क्या हैं और इसके फायदे
What is Abhay Mudra: आज नेता प्रतिपक्ष राहुल की वजह से देश की संसद में अभयमुद्रा चर्चा में हैं। राहुल गांधी ने संसद में भगवान शिव की अभय मुद्रा वाली फोटो दिखाकर अभय मुद्रा के बारे में जिक्र किया। इस पर स्पीकर ने उन्हें किसी भी प्रकार की फोटो दिखाने से मना कर दिया। राहुल गांधी ने अभय मुद्रा को कांग्रेस का प्रतीक बताया, जिसके बाद से अभय मुद्रा चर्चा में आ गया है।
योग में कई सारी मुद्राओं के बारे में बताया गया है, इनमें से एक अभय योग मुद्रा भी है। अगर भगवान की तस्वीर देखेंगे तो तो अधिकतर सारे देवी-देवताओं की तस्वीर अभय मुद्रा में होती है। आइए जानते हैं कि अभय मुद्रा क्या होती है?

डर को दूर करने की विधि है अभय मुद्रा? (What is Abhaya Mudra)
अभय मुद्रा जैसे कि नाम से भी पता चल रहा है कि यह हमारे मन के अंदर बैठे ज्ञात या अज्ञात डर को दूर करने की विधि है। यह हमारी सांसों को चैनलाइज्ड करने के साथ ही अंदर से हमें साहसिक बनाता है ओर डर को भागता है। यह सबसे प्राचीन मुद्राओं में से एक है।
भारत के सभी धर्मों के देवी-देवताओं के मूर्तियों में देखने को मिलती है। इसमें दाएं हाथ को ऊपर की ओर करके हथेली बार की ओर दिखाया जाता है।
अभय मुद्रा को करने का तरीका (How To Do Abhaya Mudra)
इस मुद्रा का अभ्यास दाएं हाथ से किया जाता है। इसके लिए पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं। गहरी सांस लें, जिससे आपका दिमाग और मन स्ट्रेस फ्री हो सकें। इस दौरान आप अपनी आंखों को खुला या बंद रख सकते हैं।
फिर बाएं हाथ को बाएं घुटने पर ऊपर रखें। इसके बाद दाहिने हाथ को सीने के बराबर लेकर आए फिर अपनी हथेली खुली और आगे की ओर रखें। जैसे देवी-देवता रखते हैं। ध्यान रखें कि इस दौरान सभी अंगुलियां सीधी रहें। जैसे किसी को आशीर्वाद दिया जाता है। इस मुद्रा में आप ध्यान लगाकर ओम का उच्चारण करें। इस मुद्रा को दिन में करीब 30 मिनट तक करने से मन से भय जाने लगता है।
इसे करने का फायदा (Abhaya Mudra Benefits )
अभय मुद्रा का योग और ध्यान अभ्यास के रूप में शक्ति ऊर्जा के प्रवाह को दिखाने के साधन के रूप में किया जाता है। अभय मुद्रा सुरक्षा, संरक्षण, शांति और आश्वासन का प्रतीक है, जो आपको चुनौतीपूर्ण समय में आतंरिक रूप से शक्ति देता है। नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए और मन को शांत रखने के लिए व चिंता और डर को दूर भगाने के लिए इस मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications