Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Black jaundice : जानें क्या है काला पीलिया, नॉर्मल पीलिया से कितना अलग, जानें लक्षण और बचाव
Black Jaundice : हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी के लिवर में इन्फेक्शन होने से मौत हो गई। मेडिकल रिपोर्ट्स में सिंगर को काला पीलिया बीमारी हो गई थी। जिसके वजह से पेट में पानी भर गया था। कई दिनों तक इलाज के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी।
अभी तक हो सकता है कि आपने पीलिया के बारे में सुना हो होगा, पीलिया एक ऐसा रोग है जो हेपेटाइटिस ए या हेपेटाइटिस सी वायरस के वजह से फैलता है। आज हम आपको काला पीलिया के लक्षण और उपचार के बारे में बता रहे हैं।
आइए जानते है कि काला पीलिया क्या है और ये नॉर्मल पीलिया से कितनी अलग है?

क्या होता है काला पीलिया?
हेपेटाइटिस बी और सी वायरस के जरिए लिवर में इन्फेक्शन होने से पीलिया होता है। इससे जब लिवर तेजी से खराब होने लगता है और इसकी वजह से त्वचा सूखी और काली हो जाती है, जिसे ब्लैक जॉन्डिस या काला पीलिया (Black Jaundice) कहते हैं।
काला पीलिया होने की वजह
इस बीमारी को फैलाने वाला वायरस छींकने या खांसने से नहीं फैलता, बल्कि खून, वीर्य या शरीर के अन्य तरल पदार्थों से होता हुआ एक से दूसरे व्यक्ति में जाता है। ये इन्फेक्टेड व्यक्ति के साथ ब्लड के संपर्क में आने से होती है। जैसे संक्रमित व्यक्ति का रेजर, नेल कटर या सीरिंज शेयर करने या यौन संबंध बनाने से भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
काला पीलिया के लक्षण क्या होते हैं?
इसमें सिर्फ स्किन, आंखों के सफेद हिस्से ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर का रंग भी पीला पड़ने लगता है। पीलिया के शुरुआती लक्षणों को अगर इग्नोर किया जाए तो यह लिवर को तेजी से खराब करने लगता है। इससे लिवर डैमेज होने पर कैंसर जैसी बीमारियां होती हैं।
किन लोगों में काला पीलिया होने का रिस्क ज्यादा रहता है?
लिवर में इन्फेक्शन और जॉइंडिस का सही से इलाज न हुआ हो हेपेटाइटिस B और C के पेशेंट्स में गॉल ब्लैडर स्टोन होने पर!
किन्हें काला पीलिया होने का खतरा ज्यादा रहता है?
लिवर में इन्फेक्शन और जॉइंडिस का सही से इलाज न हुआ हो, हेपेटाइटिस B और C के मरीज और गॉल ब्लैडर स्टोन होने पर काला पीलिया होने का खतरा रहता है।
इस कंडीशन में जान भी जा सकती है
अगर किसी को सालों पहले हेपेटाइटिस बी हुआ हो, सही से इलाज न हुआ हो। लिवर फेल हो गया, ट्रांसप्लांट नहीं हो पाया। उन कंडीशन में जान जाने का रिस्क रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
