Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
ब्रोकली खाने से गई मशहूर आर्टिस्ट की जान, आप न दोहराएं ये गलती, जाने पूरा मामला
What is Botulism : ब्रोकली को दुनिया की सबसे पौष्टिक सब्जियों में गिना जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
लेकिन हाल ही में इटली से आई एक चौंकाने वाली खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां ब्रोकली खाने के बाद एक मशहूर कलाकार की मौत हो गई, जिससे खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना कैसे हुई?
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट द मिरर के अनुसार, 52 वर्षीय कलाकार और संगीतकार लुइगी डि सरनो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने कैलाब्रिया गए हुए थे। छुट्टियों से लौटते समय उन्होंने कोसेन्जा प्रांत के डियामांते समुद्र तट पर एक फूड कार्ट से ब्रोकली और सॉसेज सैंडविच खरीदा और खाया। बताया जाता है कि सैंडविच में इस्तेमाल ब्रोकली दूषित थी। इसे खाने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
केवल लुइगी ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के चार सदस्य जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल भी बीमार पड़ गए। इसके अलावा, उसी फूड ट्रक से खाना खाने वाले नौ अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
इस बीमारी ने ली जान
स्थानीय अधिकारियों और चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना बोटुलिज्म नामक गंभीर बीमारी के कारण हुई, जो क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम बैक्टीरिया द्वारा बनाए गए विष के कारण फैलती है। आशंका है कि सैंडविच में इस्तेमाल तेल और ब्रोकली इस बैक्टीरिया से दूषित थे। इसके चलते तुरंत कार्रवाई करते हुए उस खेप को वापस मंगवाने और जब्त करने का आदेश दिया गया है।
बोटुलिज्म क्या है?
बोटुलिज्म एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक बीमारी है। इसके पांच मुख्य प्रकार होते हैं, जिनमें फूडबॉर्न बोटुलिज्म यानी खाद्य जनित बोटुलिज्म सबसे आम है। यह तब होता है जब कोई व्यक्ति ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करता है, जिसमें बोटुलिनम टॉक्सिन मौजूद हो। आमतौर पर यह समस्या गलत तरीके से डिब्बाबंद, संरक्षित या किण्वित किए गए घर के बने खाद्य पदार्थों से जुड़ी होती है, लेकिन बाजार से खरीदा गया खाना भी कभी-कभी दूषित हो सकता है।
लक्षण कब और कैसे दिखते हैं
दूषित भोजन खाने के कुछ घंटों बाद से लेकर दो हफ्तों के भीतर बोटुलिज्म के लक्षण सामने आ सकते हैं। इनमें शामिल हैं:
- पेट में दर्द या बेचैनी
- धुंधली या दोहरी दृष्टि
- पलकें झपकने में कठिनाई (पीटोसिस)
- चक्कर आना
- गले में सूखापन
- चेहरे की मांसपेशियों में कमजोरी या लकवा
- मतली, उल्टी और पेट फूलना
- बोलने और निगलने में परेशानी
इलाज कैसे होता है?
अगर समय रहते पहचान और इलाज हो जाए, तो बोटुलिज्म से जान बचाई जा सकती है। 12 महीने से अधिक उम्र के मरीजों के इलाज में बोटुलिनम एंटीटॉक्सिन (एक विशेष एंटीडोट) दिया जाता है, जिससे विष का असर रोका जा सके। इसके अलावा, सांस लेने में दिक्कत होने पर ब्रीदिंग सपोर्ट भी दी जाती है।
इस घटना के बाद इटली में खाद्य सुरक्षा एजेंसियों ने सख्त जांच शुरू कर दी है और दूषित ब्रोकली की पूरी खेप वापस मंगाई जा रही है। यह हादसा इस बात की याद दिलाता है कि चाहे भोजन कितना भी हेल्दी क्यों न हो, अगर वह दूषित है तो गंभीर खतरा बन सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











