Latest Updates
-
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
McDonald बर्गर खाने से अमेरिका के दस राज्यों में दर्जन हुए बीमार, एक की गई जान, ये वायरस बना वजह
अमेरिका में मैकडॉनल्ड्स के क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर से जुड़े ई. कोली बैक्टीरिया संक्रमण ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। इस संक्रमण से अब तक एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, और 49 लोग बीमार हुए हैं, जिनमें से 10 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, यह ई. कोली वायरस सितंबर के अंत में शुरू हुआ और अब तक 10 पश्चिमी राज्यों में फैल चुका है, जिनमें कोलोराडो और नेब्रास्का सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
बर्गर के सेवन से बीमारियों की खबरों के बाद, मैकडॉनल्ड्स ने अपने क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर में इस्तेमाल की जाने वाली कटी हुई प्याज और बीफ पैटीज़ को हटा लिया है। फिलहाल जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि संक्रमण के फैलने के पीछे की असली वजह क्या है।

ई. कोली (E. coli) संक्रमण के लक्षण अक्सर संक्रमण के 3 से 4 दिनों के भीतर दिखाई देते हैं, लेकिन कभी-कभी यह समय 1 से 10 दिन तक हो सकता है। इसके सामान्य लक्षण निम्नलिखित है-
- तेज पेट दर्द या मरोड़।
- अक्सर पानी जैसा दस्त होता है, जो कभी-कभी खूनी भी हो सकता है।
- मितली और उल्टी महसूस होना।
- कुछ मामलों में बुखार भी हो सकता है।
- सामान्य कमजोरी और थकावट महसूस होना।
गंभीर लक्षण
हीमोलिटिक यूरीमिक सिंड्रोम (HUS): यह एक गंभीर जटिलता है, जिसमें किडनी को नुकसान हो सकता है। इसके लक्षणों में यूरिन में कमी, त्वचा का पीला पड़ना, और अत्यधिक थकान शामिल हो सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति में यह लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
ई. कोली संक्रमण से बचने के लिए निम्नलिखित उपायों को अपनाना जरूरी है:
खाने की चीजों को सही तरीके से पकाना
मीट, खासकर बीफ को अच्छी तरह पकाएं, खासतौर पर ग्राउंड बीफ को 160°F (70°C) तक पकाना चाहिए।
अधपकी या कच्ची मांसाहारी चीजें खाने से बचें।
हाथों की सफाई
खाना बनाने से पहले और खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन और पानी से धोएं। टॉयलेट जाने या डायपर बदलने के बाद, और जानवरों के संपर्क में आने के बाद भी हाथ धोना जरूरी है।
दूध और जूस को पाश्चराइज्ड (pasteurized) रूप में ही सेवन करें
कच्चा दूध और पाश्चराइज न किया गया जूस ई. कोली के संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं, इसलिए पाश्चराइज्ड उत्पादों का ही सेवन करें।
फलों और सब्जियों को अच्छी तरह धोएं
ताजे फल और सब्जियों को पानी से अच्छी तरह साफ करें, खासकर उन चीजों को जिन्हें आप बिना पकाए खा रहे हैं।
क्रॉस-कंटैमिनेशन (यानी कच्चे मांस या मांसाहारी उत्पादों से अन्य खाने की चीजों को दूषित होने से बचाने) का ध्यान रखें।
खाद्य सतहों की साफ-सफाई
रसोई की सतहों, कटिंग बोर्ड्स, और बर्तनों को साबुन और गर्म पानी से अच्छी तरह धोएं। कच्चे मांस और सब्जियों को अलग-अलग रखें और उनके लिए अलग-अलग बर्तन या कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें।
सुरक्षित पानी का इस्तेमाल
दूषित पानी पीने से बचें और साफ-सुथरे और सुरक्षित स्रोतों का ही पानी पिएं। यात्रा के दौरान बोतलबंद पानी का उपयोग करें, खासकर उन जगहों पर जहां पानी की गुणवत्ता की समस्या हो सकती है।
सही तरीके से फ्रीजिंग और स्टोरेज
मीट और अन्य खाद्य पदार्थों को सही तापमान पर स्टोर करें। फ्रिज का तापमान 40°F (4°C) या उससे कम और फ्रीजर का तापमान 0°F (-18°C) होना चाहिए। इन सावधानियों का पालन करके आप ई. कोली संक्रमण से बच सकते हैं और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
