Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
ब्रैन और हार्ट स्ट्रोक से भी खतरनाक हैं लेग अटैक? जानें लक्षण, बचाव और इलाज
What is Leg Attack : ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के बारे में तो हम जानते ही हैं, लेकिन क्या आपने कभी लेग अटैक के बारे में सुना है। जी हां, लेग अटैक ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक की ही तरह ब्लड क्लॉटिंग की वजह से शरीर में होने वाली एक खतरनाक स्थिति है। इस कंडीशन में मरीजे के पैर पर खतरनाक असर होता है।
यह स्थिति अटैक ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक जितनी ही खतरनाक मानी जाती है, अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो पैरों के सड़ने लगते हैं और खून का सर्कुलेशन रूकने से व्यक्ति के पैर का वो हिस्सा बेजान हो जाता है।

क्या है लेग अटैक?
न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसन में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक डायबिटीज के ऐसे मरीज जिनके पैरों में क्लॉटिंग की समस्या बढ़ जाती है। और जिसकी वजह से खून का सर्कुलशन कम हो जाता है और ऐसे में मरीज की पांव काटने पड़ते हैं। डायबिटीज के मरीज को इसलिए सलाह दी जाती है कि वो अपने पैरों की ज्यादा देखभाल करें। क्योंकि पैरों की नसों में ब्लड सर्कुलेशन प्रॉपर न होने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
लेग अटैक की लक्षण
लेग अटैक के लक्षण में से मुख्य लक्षण है कि पैरों में ब्लड सर्कुलेशन रूकने से व्यक्ति को चलने में दिक्कत आती है। पैर का हिस्सा बहुत तेज दर्द करता है। चलने में परेशानी होती है। पैर का हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन समुचित नहीं होने से वो हिस्सा ठंडा पड़ जाता है।
लेग अटैक से बचने के उपाय
- डायबिटीज को नियंत्रण में रखें, इसे मॉनिटर करें।
- स्मोकिंग करने से बचे क्योंकि धूम्रपान लेग अटैक की मुख्य वजह है।
- वजन मैंटेन रखें।
- वजन को नियंत्रित रखें।
- कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी से बचे
- खानपान का ध्यान रखें।
- जंक फूड से दूरी बनाएं।
ये जांच करवा रहें
लेग अटैक से बचने के लिए मधुमेह से पीड़ित लोगों को चाहिए कि वे साल में एक बार अपने पैरों की अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, डॉप्लर जैसी जांच जरुर कराएं, ताकि अगर स्थिति हो तो शुरुआती चरण में ही इसका पता लगाकर इलाज करवाया जा सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
