Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Weight Loss: कैलोरी बर्न करने के लिए वॉक करना बेहतर है या ट्रेडमिल में दौड़ना
जब बात फिटनेस पाने की आती है तो एक्सपर्ट सबसे पहले वॉकिंग की सलाह देते है। क्यूंकि ये सबसे आसान एक्सरसाइज है, जिसे बड़ी आसानी से अपने डेली रूटीन में शामिल किया जा सकता है। देखा जाए तो वॉक एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे करने से कई हेल्थ बेनिफिटस मिलते है। इससे हार्ट डिजी़ज, स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों को कंट्रोल करने में भी वॉकिंग मदत करती है।

वॉक करने के दो तरीके है, आउटडोर वॉकिंग तो दूसरा ट्रेडमिल पर जॉगिंग । वैसे तो ये दोनों तरीके सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन नॉर्मल वॉक करना ट्रेडमिल पर चलने से अलग है। यहां हम आपको बताएंगे कि वॉक और ट्रेडमिल में क्या अंतर है और दोनों में से बेहतर कौन है।
वॉकिंग के फायदे
- जब आप पैदल चलते है तो आपको कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। जो कि आपको कड़ी मेहनत करने के लिए मजबूर करती है। और जब आपकी बॉडी को अधिक एनर्जी ड़ालनी पड़ती है तो अधिक कैलोरी बर्न होती है। जबकि ट्रेडमिल पर चलते समय आपको इतने प्रयास करने की जरूरत नहीं।
- आउटडोर वॉकिंग आपको स्क्रीन और स्ट्रेस से दूर रहने का समय, आपके माइंड और बॉडी को एक ब्रेक लेने, प्रकृति से जुड़ते हुए ताजी हवा में सांस लेने और अपने समुदाय के लोगों से जुड़ने का मौका देती है।
- वॉकिंग आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है, साथ ही इससे आपको एक्सरसाइज करने का मॉटिवेशन मिलता है।
- सूर्य से निकलने वाली किरणें विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत है- इसलिए आउटडोर वॉकिंग इस महत्वपूर्ण विटामिन के लेवल को बढ़ाने का एक शानदार तरीका है।
ट्रेडमिल पर चलने के फायदे
- मौसम के बदलते मिज़ाज के बीच आउटडोर वॉकिंग करना मुश्किल हो जाता है। जबकि ट्रेडमिल का यूज दिन या रात किसी भी समय किया जा सकता है।
- ट्रेडमिल में एक डिजिटल स्क्रीन होती है जो हार्ट रेट, कैलोरी बर्न, और एवरेज स्पीड-फीडबैक जैसे चीजों को प्रदर्शित करती है जो आपके अगले कदम को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
- अधिकांश लोग अपने ट्रेडमिल वर्कआउट को दूरी के बजाय समय के हिसाब से सेट करते हैं और चूंकि इसमें सड़क के किनारे रूकना, हवा का प्रतिरोध जैसी परेशानियां नहीं होती, ऐसे में समय के हिसाब से ट्रेडमिल पर आसानी से चल सकते है।
- आउडटोर में म्यूजिक या पॉडकास्ट सुनना कभी-कभी खतरनाक हो सकता है, लेकिन इनडोर सेटिंग में, आप कुछ भी सुनने, टीवी देखने या किताब पढ़ने के लिए फ्री होते हैं। जो लोग सैर से ऊब जाते हैं, उनके लिए भी ये हेल्थ मैंटेन रखने का बेस्ट ऑप्शन है।
वॉकिंग और ट्रेडमिल दोनों में से कौन बेहतर है
आउटडोर वॉकिंग और ट्रेडमिल में से किसी एक को चुनना आपकी पर्सनल प्रायोरिटीज, सिचुएशन और गोल पर निर्भर करता है। "आउटडोर वॉकिंग फ्रेश एयर, नेचुरल एनवायरमेंट और फ्रीडम की भावना देती है, जबकि ट्रेडमिल वॉकिंग फेसिलिटी और कंट्रोल एनवायरमेंट देती है।" आउटडोर वॉकिंग आपको नेचर से जुड़ने का मौका देती है, जो आज के एनवायरमेंट में बॉडी और माइंड को रिलेक्स करने में मदद करता है। इससे स्ट्रेस कम होता है और मूड स्विंग नहीं होता। जबकि ट्रेडमिल पर आप आसानी से अपनी स्पीड, डिस्टेंस और अन्य वर्कआउट मेट्रिक्स पर नजर रख सकते है। तो अब ये आपकी सेचुएशन पर निर्भर करता है कि आपके लिए कौन-सा सही विकल्प है, जिसके साथ आप एक फिक्स वर्कआउट रूटीन बनाकर चल सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
