Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
इंटरनेट पर क्यों ट्रेंडिंग है Rat snacking , जिसमें लोग चूहों की तरह खाते है खाना
चूहों की एक अजीब आदत होती है कि अगर उनके आसपास कोई खाने लायक चीज है तो वे उसे बिल्कुल भी नहीं छोड़ते हैं। उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि वे क्या खाते हैं, अगर वह खाने योग्य है, तो यह उनके लिए काफी अच्छा है। ऐसा ही एक ट्रेन्ड इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हो रहा है।
यह वास्तव में स्नैकिंग की अजीब आदतों के बारे में है, जिसमें एक व्यक्ति चूहे की तरह व्यवहार करते हुए अपनी किचन में बचे हुए किसी भी फूड आइटम को आपस में मिक्स करके उससे स्नैक बनाता है और खाता है। जिस तरह साल 2023 में, ऐपेटाइज़र कोर्स से इंस्पायर 'गर्ल डिनर' ट्रेन्ड में आया और उसने टिकटॉक पर कब्ज़ा कर लिया। ठीक इसी तरह, साल 2024 में रैट स्नैकिंग टिक टॉक पर ट्रेन्ड कर रहा है।

यह ट्रेन्ड इतना पॉपुलर हो चुका है कि ब्रिटिश सुपरमार्केट कंपनी वेट्रोज़ ने अपनी सालाना फूड और ड्रिंक रिपोर्ट में भी इसका उल्लेख किया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि युवा पीढ़ी दिन में तीन मेल मील्स लेने की जगह स्नैकिंग करना अधिक पंसद करती है। तो चलिए आज इस लेख में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि वास्तव में रैट स्नैकिंग क्या है-
रैट स्नैकिंग क्या है?
रैट स्नैकिंग एक ऐसा भोजन है, जिसे आप तब खाते हैं जब आपको भूख लगती है और उस समय आप मेन मील बनाना नहीं चाहते हैं। इसमें व्यक्ति अपनी किचन में रखी फूड आइटम्स को आपस में मिलाकर एक स्नैक तैयार करता है। यह कॉम्बिनेशन काफी अजीब हो सकता है। उदाहरण के लिए, रिट्ज़ क्रैकर पर चॉकलेट या डार्क चॉकलेट के साथ ह्यूमस का मिश्रण। यह अजीबो-गरीब स्नैक कॉम्बो आपकी भूख को शांत करते हैं। रैट स्नैकिंग में भी टेस्ट को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन बात बस इतनी है कि उस समय जो कुछ सामग्री भी हाथ में होती है, स्नैक्स उसी से तैयार किया जाता है।

इंटरनेट पर ट्रेन्ड हो रहा है वायरल
रैट स्नैकिंग में लोग सिर्फ कुछ भी स्नैकिंग करना पसंद करते हैं। वे मेन मील बनाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में वे किसी भी तरह की अजीबो-गरीब स्नैकिंग करते हैं। यह ट्रेन्ड इन दिनों टिक टॉक पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोग इस तरह के अजीबो-गरीब फूड स्नैक्स कॉम्बो वीडियोज अपलोड कर रहे हैं। मसलन, एक टिकटॉक वीडियो में कंटेंट क्रिएटर केन यूरिच एक कटोरे में कुचले हुए चिप्स को थोड़े से सिरके के साथ डालते हैं और इसे चम्मच से खाते हैं। इसी तरह, एक वीडियो में एक युवती को फूलगोभी पर चिली सॉस डालते हुए दिखाया गया है, जबकि दूसरे में एक लड़की को कुरकुरे और चॉकलेट से सैंडविच बनाते हुए दिखाया गया है।
सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है?
हालांकि, रैट स्नैकिंग एक ऐसा फूड ट्रेन्ड है, जो इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है, लेकिन सेहत की नजर से इसे बहुत अच्छा नहीं माना जा सकता। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि रैट स्नैक्स में आमतौर पर अल्ट्रा-प्रोसेस्ड या फिर बहुत अधिक सॉल्टी व फैटी फूड आइटम्स शामिल होते हैं। जो सेहत के लिए बहुत अधिक नुकसानदायक हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो इसे हेल्दी फूड आइटम के साथ मिक्स करके खा सकते हैं और इसे थोड़ा अधिक हेल्दी बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, क्रिस्प्स और पीनट बटर, क्योर्ड मीट और फल। हालांकि, यहां पर आपको यह समझना चाहिए कि इसे हेल्दी स्नैक आइटम नहीं माना जा सकता है, लेकिन फिर भी यह ट्रेन्ड एक हद तक भोजन के साथ हेल्दी रिलेशन को प्रोत्साहित करता है। अगर आप स्मार्टली फूड आइटम्स चुनते हैं तो रैट स्नैकिंग को खुद के लिए अधिक हेल्दी बना सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
