Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Sound Bath Therapy: स्ट्रेस और बेहतर नींद के लिए ट्राई करें साउंड बाथ, जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट्स
हम सभी अपनी लाइफ को थोड़ा इजी और तनाव मुक्त बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। ऐसे में खुद को टेंशन फ्री बनाने के लिए साउंड बाथ ट्राई कर सकते हैं। साउंड बाथ के नाम में भले ही बाथ है लेकिन वास्तिवक में इसका पानी या नहाने से कोई लेना देना नहीं है। बल्कि ये बाथ आपको कुछ आवाजों में खोने को लेकर है जो अंदर से आपको ठीक करने में मदद करता है।
ध्वनि चिकित्सा का उपयोग मिस्र में प्राचीन समय से चिकित्सीय लाभों के लिए किया जाता रहा है। मिस्र में तिब्बती कटोरा संगीत के जरिए बीमार लोगों का इलाज किया जाता है। आज भी कई लोग इस तकनीक की मदद से अपने तनाव को दूर करने की कोशिश करते हैं। आइए जानते हैं इस तकनीक के बारे में और इससे होने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में...

क्या है साउंड बाथ?
साउंड बाथ एक ध्यान का अनुभव है जिसमें व्यक्ति एक ध्वनि की आवाज में डूब जाते हैं जो उन्हें रिलेक्स करने और उनके शरीर को ठीक करने में मदद करती है। संगीत इंस्ट्रूमेंट, जैसे झंकार, तिब्बती कटोरा संगीत, गोंग का उपयोग विभिन्न फ्रिक्यूनसी की तरंगों का बनाया जाता है। साउंड बाथ को आमतौर पर एक ग्रूप के साथ किया जाता है। जिसे आप किसी थेरेपी सेंटर या घर पर भी कर सकते हैं।
कैसे करते हैं साउंड बाथ ?
साउंड बाथ को योग ध्वनि स्नान भी कहा जाता है क्योंकि इसमें योग की तरह शवासन की स्थिति में लेटना और संगीत वाद्ययंत्रों द्वारा उत्पन्न ध्वनियों को ध्यान से सुनना होता है। अगर आप लेटना नहीं चाहते हैं तो आप आरामदायक स्थिति में भी बैठ सकते हैं। एक प्रशिक्षित साउंड हीलर ध्वनि कंपन बनाकर आपको सुनाते हैं ताकि आप रिलेक्स मोड में जा सकते हैं।
साउंड बाथ के हेल्थ बेनिफिट्स
1. तनाव से राहत
साउंड बाथ के दौरान शांत आवाज़ सुनने से आपका तनाव कम होता है और रिलेक्स करने में आपको मदद मिलती है। यह तकनीक आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में और स्ट्रेस के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।
2. बेहतर नींद में मददगार
साउंड बाथ शरीर को आराम देकर और आपके दिमाग में चल रही टेंशन की बातों को कम करके बेहतर नींद देने में मदद करता है।
3. दर्द से राहत
कुछ लोगों का मानना है कि साउंड बाथ आपके शरीर में दर्द और बेचैनी को कम करने में मदद कर सकता है। साउंड बाथ के द्वारा निकलने वाला कंपन आपकी मांसपेशियों में तनाव को कम करने का काम करता है।
4. कॉन्संट्रेशन बढ़ाने में कामगर
साउंड बाथ शांत और शांति की भावना को बढ़ावा देकर फोकस और एकाग्रता में सुधार करने में मदद कर सकता है।
5. इमोशनल इलाज
साउंड बाथ के दौरान उत्पन्न होने वाले कंपन और ध्वनि भावनात्मक रुकावटों को दूर करने और उपचार को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
