Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वजन घटाने के लिए वायरल हो रहा है Tadpole Water Trend, जानें क्या है और कैसे करता है काम
What is tadpole water : वजन घटाने के लिए रोज नए ट्रेंड आते हैं और लोग पतले होने की चाह में इसे खूब फॉलो भी करते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक नया ट्रेंड वायरल हो रहा है जिसे लोग टैडपॉल वॉटर के नाम से जाना जा रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया में इसका खूब ट्रेंड देखा जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और कैसे काम करता है?

क्या है टैडपोल वॉटर?
वैसे तो टैडपोल मेंढक के बच्चों को कहा जाता है, लेकिन इसका मेंढक के बच्चों से कोई लेना देना नहीं हैं। दरअसल, यह सिर्फ ट्रेंड एक ड्रिंक का नाम है। हल्के गर्म पानी में चिया बीज को डालकर कुछ देर छोड़ने के बाद इसमें नींबू का रस मिलाना होता है, फिर उसे पीना होता है। इसे टैडपोल वॉटर इसलिए नाम मिला क्योंकि पानी में घुमते हुए चिया बीच टैडपोल की तरह लगते हैं।
करता है वेटलॉस?
न्यूयॉर्क पोस्ट के रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रेंड को फॉलो करने वाली 18 वर्षीय मारिया पाडिला ने बताया कि इस ड्रिंक को एक महीना लगातार पीने से उनका काफी वजन कम हुआ है। हालांकि, इसकी बनावट और स्वाद अजीब-सा लगता है। मारिया ने इसे लेकर एक टिक-टॉक वीडियो बनाया था, जो खूब वायरल हुआ और बाद में इसे लोगों ने खूब फॉलो किया।
कैसे करता है काम?
चिया बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चिया बीजों का पानी में मिलाकर सेवन किया जाता है तो इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है, जिससे एक्स्ट्रा खाने और अनहेल्दी स्नैकिंग की इच्छा कम होती है। इस तरह से यह वजन घटाने में मददगार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
