Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
खाली पेट नहीं निगलना चाहिए साबुत लहसुन, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें खाने का सही तरीका
Best Way To Consume Raw Garlic According to Ayurveda : लहसुन हम भारतीयों के किचन का अहम हिस्सा है। लहसुन न सिर्फ भोजन को एक बेहतरीन स्वाद और खुशबू प्रदान करता है, बल्कि उसके स्वास्थ्य लाभों को भी कई गुना अधिक बढ़ा देता है।
हम में से कई लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए गलत तरीके से लहसुन का सेवन करते हैं। जिसकी वजह से इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है।
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. चैतली राठौड़ (BAMS Ayurveda) की मानें, तो स्वास्थ्य लाभ के लिए जो लोग लहसुन को साबुत ही निगल लेते हैं। इससे आपको किसी भी तरह से लहसुन के पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं होते हैं। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट इसके बारे में विस्तार से बताया है कि सुबह लहसुन की कलियां क्यों नहीं निगलनी चाहिए और लहसुन खाने का सही तरीका।
खाली पेट साबुत लहसुन क्यों नहीं निगलना चाहिए?
आयुर्वेद में लहसुन को सबसे गुणी जड़ी-बूटियों में गिना जाता है। कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों से बचने के लिए कई लोग सबुह खाली पेट लहसुन निगलते हैं, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं होता है। आयुर्वेद के अनुसार लहसुन खाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। लहसुन के फायदों के लिए निगलना नहीं चाहिए, बल्कि कूटकर उसका सेवन करना चाहिए। दरअसल लहसुन में एलिसिन यौगिक पाया जाता है। उसके ज्यादा फायदे पाने के लिए लहसुन को हमेशा कूटना या काटना चाहिए। आयुर्वेद में लहसुन को महाऔषधि का नाम दिया गया है, इसके जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ हैं जिन्हें आप अपनी उंगलियों पर नहीं गिन सकते।
एलिसिन यौगिक से मिलता है फायदा
एलिसिन यौगिक लहसुन में मौजूद सभी यौगिकों में से एक है, जो कोलेस्ट्रॉल कम, दिल को स्वस्थ रखने, कैंसर कोशिकाओं से लड़ने, बालों को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करता है। एलिसिन ताजा लहसुन में पाया जाने वाला एक तरह का केमिकल है। लहसुन को काटने या कूटने पर एलिनेज नामक एंजाइम एक्टिव हो जाता है। यह एंजाइम एलिन को एलिसिन में बदल देता है। आयुर्वेद में लहसुन को महाऔषधि का नाम दिया गया है, इसके जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ हैं जिन्हें आप अपनी उंगलियों पर नहीं गिन सकते।

लहसुन का उपयोग करने का सही तरीका -
लहसुन को हमेशा कूटकर या टुकड़ों में काटकर ही आपको खाना चाहिए। आप इसे चबा-चबाकर भी खा सकते हैं और पानी के साथ निगल सकते हैं, लेकिन साबुत लहसुन को निगलने से बचें। अगर आपके परिवार का कोई सदस्य या दोस्त कोलेस्ट्रॉल कम करने, स्वास्थ्य में सुधार लाने और लहसुन के सभी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो उसे लहसुन को कुचलने या काटने के खाने की सलाह दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
