Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आइसक्रीम के नाम पर फ्रोजन डेजर्ट तो नहीं खा रहे हैं आप? खाने से पहले कर लें पहचान वरना पेट को पड़ेगा भारी
Frozen Dessert vs Ice Cream: गर्मियों में आइसक्रीम खाने का मजा ही कुछ और होता है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि आइसक्रीम से ज्यादा बिक्री बाजार में फ्रोजन डेजर्ट्स की हो रही है। क्योंकि हम में से ज्यादातर लोग इन दोनों के बीच का फर्क ही नहीं समझ पाते हैं।
आपको यह जानना जरूरी होता है कि आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट को बनाने में अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। थोड़ी सी जानकारी बढ़ाकर आप आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट्स का अंतर समझ सकते हैं और सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं। आज आपको हम यहां बताएंगे कि इन दोनों में क्या अंतर होता है, ये सेहत को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं, और इन्हें कैसे पहचाना जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से:

आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट में अंतर
आइसक्रीम को दूध या क्रीम से बनाया जाता है, जबकि फ्रोजन डेजर्ट में वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण के लिए, अगर मिल्क फैट की कीमत 400 रुपये प्रति किलो है, तो वेजिटेबल फैट का रेट लगभग 100 रुपये होता है। इसलिए, आइसक्रीम की तुलना में फ्रोजन डेजर्ट सस्ती होती है। इसके अलावा, फ्रोजन डेजर्ट में लिक्विड ग्लूकोज का उपयोग किया जाता है।
वहीं, आइसक्रीम में कैलोरी अधिक होती है क्योंकि इसे मिल्क फैट से तैयार किया जाता है। दूसरी ओर, फ्रोजन डेजर्ट में कैलोरी कम होती है क्योंकि इसमें डेयरी प्रोडक्ट्स की मात्रा बहुत कम होती है।
सेहत के लिए कौन ज्यादा नुकसानदायक?
ट्रांस फैट का असर
फ्रोजन डेजर्ट में हाइड्रोजनेटेड वेजिटेबल ऑयल का उपयोग किया जाता है, जिसमें ट्रांस फैट अधिक होता है। ट्रांस फैट दिल की बीमारियों, मोटापे और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को धीमा करता है और लंबे समय में मोटापा बढ़ा सकता है।
शुगर और कैलोरी की मात्रा
दोनों में ही शुगर की मात्रा अधिक होती है, लेकिन फ्रोजन डेजर्ट में आर्टिफिशियल स्वीटनर और एडिटिव्स भी हो सकते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
पाचन संबंधी समस्याएँ
आइसक्रीम में नेचुरल डेयरी होती है, जिससे कुछ लोगों को लैक्टोज इनटॉलेरेंस की समस्या हो सकती है। वहीं, फ्रोजन डेजर्ट में वेजिटेबल ऑयल और आर्टिफिशियल फ्लेवर होते हैं, जो पेट में जलन और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
फ्रोजन डेजर्ट की पहचान कैसे करें?
अगर आप आइसक्रीम खरीद रहे हैं, तो पैकेज पर दी गई इंग्रेडिएंट्स लिस्ट जरूर पढ़ें। अगर इसमें डेयरी की जगह वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल किया गया है, तो यह फ्रोजन डेजर्ट है, न कि असली आइसक्रीम।
क्या खाएं और क्या नहीं?
अगर आप गर्मियों में आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं, तो बेहतर होगा कि आप असली आइसक्रीम ही खाएं और फ्रोजन डेजर्ट से बचें। हालांकि, आइसक्रीम को भी ज्यादा मात्रा में न खाएं क्योंकि इसमें भी अधिक शुगर और फैट होता है। संतुलित मात्रा में आइसक्रीम का सेवन करना ही सेहत के लिए सही रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
