Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
मलेशिया में मिला खतरनाक सुपरबग! एंटीबायोटिक बेअसर, दुनिया भर में फैला सकता है जानलेवा संक्रमण
Antibiotic-Resistant Bacteria Spreading in Malaysia : मलेशिया के एक अस्पताल में मिला एक खतरनाक सुपरबग पूरी दुनिया में चिंता का कारण बन गया है। यह ऐसा बैक्टीरिया है जो खून और फेफड़ों में गंभीर संक्रमण फैला सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह बैक्टीरिया अब एंटीबायोटिक रजिस्टेंट हो चुका है, यानी इस पर सामान्य एंटीबायोटिक दवाएं असर नहीं कर रही हैं। हालिया रिसर्च से पता चला है कि यह बैक्टीरिया दुनियाभर में लोगों के लिए जानलेवा खतरा बन सकता है, खासकर कम आय वाले देशों में इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है।

कितना खतरनाक है ये सुपर बग?
यूके की बर्मिंघम यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया के टेरेंग्गानू राज्य के एक अस्पताल में Acinetobacter baumannii बैक्टीरिया का नया स्ट्रेन पाया गया है। यह स्ट्रेन 2011 से 2020 के बीच एकत्र किए गए 126 सैंपलों के विश्लेषण में मिला, और शोधकर्ताओं ने पाया कि यह कई एंटीबायोटिक्स के प्रति रजिस्टेंट है। चिंताजनक बात यह है कि संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख दवाएं कार्बापेनेम्स भी इस पर बेअसर हो रही हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह बैक्टीरिया तेजी से नए प्रतिरोध तंत्र विकसित कर रहा है, जिससे इसे ट्रैक करना भी मुश्किल हो रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के डॉ. डेविड क्लीरी के मुताबिक, यह स्ट्रेन विशेष रूप से अस्पतालों में फैल रहा है, लेकिन इसकी मॉनिटरिंग पर अभी भी काफी कम ध्यान दिया जा रहा है।
डब्लूएचओ ने भी माना खतरनाक
A. baumannii बैक्टीरिया खून, फेफड़ों, यूरिनरी ट्रैक्ट और घावों में संक्रमण फैला सकता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने इसे गंभीर प्राथमिकता वाले एंटीबायोटिक-रजिस्टेंट पैथोजन की सूची में शामिल किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इसके प्रभाव को रोकने के लिए सटीक ट्रैकिंग और प्रभावी इलाज की तत्काल जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
