Latest Updates
-
Happy Rakhi Wishes For Brother: रेशम की डोरी में बंधा...अपने भाई को रक्षाबंधन पर भेजें ये शुभकामना संदेश -
दिल्ली-NCR में प्याज की महंगाई से राहत: 35 रुपये किलो में यहां से खरीदें, जानें पूरी लिस्ट -
पति कुकू कोहली के निधन से टूटीं अरुणा ईरानी, अंतिम संस्कार से सामने आया भावुक कर देने वाला वीडियो -
Raksha Bandhan 2026 Shayari: रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहनों को ये दिल छू लेने वाली शायरियां भेजकर दें शुभकामनाएं -
Raksha Bandhan 2026 Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर लगाएं ये 6 आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन -
Onam 2026: क्यों मनाया जाता है ओणम? जानें इस पर्व का धार्मिक महत्व, कथा और पूजा विधि -
Happy Onam 2026 Wishes: महाबली की कृपा बनी रहे...ओणम पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2026 Wishes: ईद-ए-मिलाद के मौके पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये खूबसूरत पैगाम -
रक्षाबंधन 2026: 27 या 28 अगस्त? राखी बांधने का सही समय और शुभ मुहूर्त जानें -
प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं? फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट की बताई ये 5 टिप्स
Morning Vs Evening Yoga: सुबह या शाम, क्या है योग करने का बेस्ट टाइम? जानें किस समय मिल सकता है ज्यादा फायदा
Morning Vs Evening Yoga: योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। नियमित रूप से योगाभ्यास करने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। लेकिन इसके बेहतर परिणाम काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि आप इसका अभ्यास किस समय करते हैं। कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि योग करने का सबसे अच्छा टाइम क्या होता है। आमतौर पर, लोग योग करने के लिए सुबह का समय ही सबसे अच्छा मानते हैं। लेकिन आज की व्यस्त जीवनशैली में कई लोग शाम को योग करना पसंद करते हैं। दोनों समय के अपने अलग-अलग फायदे हैं और उनका प्रभाव आपके लक्ष्य तथा दिनचर्या पर निर्भर करता है। हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) मनाया जाता है। आइए, जानते हैं कि सुबह या शाम, किस समय योग करना आपके लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है -

सुबह योग करने के फायदे
योग शास्त्र में ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्योदय से पहले का समय योगाभ्यास के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। इस दौरान वातावरण अपेक्षाकृत शांत रहता है, जिससे मन को एकाग्र करने और शरीर को सक्रिय बनाने में मदद मिलती है। सुबह योग करने के प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं -
मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करने में मदद मिलती है।
दिनभर ऊर्जा और एकाग्रता बनी रहती है।
पाचन क्रिया और हार्मोन संतुलन को समर्थन मिलता है।
आलस्य और मानसिक थकान कम महसूस होती है।
ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास अधिक प्रभावी हो सकता है।
वजन प्रबंधन, मानसिक स्पष्टता और स्वस्थ दिनचर्या के लिए सुबह का योग काफी लाभकारी माना जाता है।
शाम को योग करने के फायदे
व्यस्त जीवनशैली के कारण कई लोगों के लिए सुबह योग करना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में शाम का समय योगाभ्यास के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर उभरा है। शाम को योग करने के फायदों में शामिल है -
दिनभर की थकान और तनाव कम करने में मदद मिलती है।
मांसपेशियों की जकड़न दूर हो सकती है।
शरीर को आराम मिलने से नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है।
मानसिक तनाव और बेचैनी को कम करने में सहायता मिलती है।
खासतौर पर ऑफिस में लंबे समय तक काम करने वाले या तनावपूर्ण दिनचर्या वाले लोगों के लिए शाम का योग फायदेमंद साबित हो सकता है।
लक्ष्य के अनुसार चुनें योग का समय
विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर की प्राकृतिक जैविक घड़ी (सर्कैडियन रिद्म) दिन के अलग-अलग समय पर अलग तरह से काम करती है। सुबह शरीर ऊर्जा और फोकस के लिए तैयार रहता है, जबकि शाम के समय मांसपेशियां अपेक्षाकृत अधिक लचीली होती हैं। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं या ऊर्जा और फोकस बढ़ाना, तो सुबह योग करना आपके लिए अच्छा रहेगा। वहीं, अगर आप बेहतर नींद, तनाव से मुकि या मानसिक शांति के लिए योग करते हैं, तो आपको शाम के समय योग करना चाहिए।
योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
भारी भोजन के तुरंत बाद योग न करें।
बहुत देर रात में कठिन योगासन करने से बचें।
शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें।
नियमित अभ्यास बनाए रखें, क्योंकि अनियमितता योग के लाभ कम कर सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications