Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Birthday Special: विराट कोहली कितने घंटे करते हैं वर्कआउट और क्या है डाइट प्लान? जानिए उनका फिटनेस सीक्रेट
Virat Kohli Fitness Secrets: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर 2025 को किंग कोहली 37 साल के हो गए हैं। चाहे टी20 हो, वनडे हो, टेस्ट या आईपीएल, उनके फैन हर जगह उनको फॉलो करते हैं। मैदान पर उनकी मौजूदगी और ऊर्जा माहौल को बदल देती हैं। कोहली की बल्लेबाजी, आक्रामक शैली और फिटनेस उन्हें खास बनाती है। सोशल मीडिया पर कोहली के लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी जिंदगी और खेल की हर छोटी-बड़ी अपडेट का इंतजार करते हैं। विराट कोहली अपने रिकार्ड्स को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं, साथ ही वह अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। आज विराट भले ही 37 साल के हो गए हैं, लेकिन वह अभी भी 25-26 साल के ही दिखते हैं। ऐसे में हर कोई उनके बारे में जानना चाहता कि वह फिट रहने के लिए क्या डाइट लेते हैं और कौन सी एक्सरसाइज करते हैं। तो चलिए, आपको बताते हैं विराट कोहली का फिटनेस और डाइट सीक्रेट -

जिम वर्कआउट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
विराट कोहली हफ्ते में 5 से 6 दिन जिम में कड़ी ट्रेनिंग करते हैं। हालांकि, उनका फोकस सिर्फ मसल्स बनाने पर नहीं, एथलेटिक बॉडी बनाने पर होता है। वे स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट, क्लीन एंड जर्क, लंजेस और कार्डियो जैसी एक्सरसाइज को तवज्जो देते हैं। उनकी ट्रेनिंग में फंक्शनल मूवमेंट्स शामिल होते हैं, जिससे उनका स्टैमिना और फ्लेक्सिबिलिटी दोनों बनी रहती है। उनका फोकस हर एक्सरसाइज को पूरे फोकस और परफेक्ट फॉर्म में करना है।
विराट कोहली की डाइट
हेल्दी और फिट रहने के लिए विराट अपने डाइट प्लान को बहुत गंभीरता से फॉलो करते हैं। वे प्रोसेस्ड फूड से पूरी तरह दूर रहते हैं और हाई-प्रोटीन, लो-कार्ब डाइट लेते हैं। वहीं, मीठा और तले हुए खाना से वे बिल्कुल दूर रहते हैं। उन्होंने काफी सालों से नॉनवेज छोड़ दिया है। ऐसे में, अब वह लंच में अलग-अलग तरह की उबली हुई सब्जियां खाना पसंद करते हैं। उनकी प्लेट में आमतौर पर सूप, सब्जियां और एवोकाडो जैसी चीजें शामिल होती हैं। अगर स्नैक्स की बात करें तो कोहली प्रोटीन शेक और मिक्स ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं।
नींद और रिकवरी को प्राथमिकता
कोहली का मानना है कि रिकवरी ट्रेनिंग बहुत जरूरी है। वे 7-8 घंटे की गहरी नींद को अपनी फिटनेस का अहम हिस्सा मानते हैं। साथ ही, स्ट्रेचिंग, योग और फिजियोथेरेपी से मसल्स को रिलैक्स करते हैं। वे मानते हैं कि शरीर को उतना ही आराम देना चाहिए, जितना उसे चुनौती दी जा रही हो।
मानसिक फिटनेस भी शामिल
विराट सोशल मीडिया या बाहरी शोर से दूर रहकर वे अपने माइंड-सेट को संतुलित रखते हैं। यह तरीका उन्हें मानसिक रूप से फिट रहने में मदद करता है और वह मैदान पर कठिन परिस्थितियों में भी संयमित रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
