Latest Updates
-
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि -
Valmiki Jayanti 2026 Wishes: रामायण की रचना...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स
आजकल हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार समय पर मेडिकल मदद न मिलने के कारण मरीज की हालत और बिगड़ जाती है। परेशानी तब और बढ़ सकती है, जब हार्ट अटैक आने के दौरान व्यक्ति अकेला हो। सीने में दबाव या दर्द, सांस लेने में परेशानी, ठंडा पसीना, चक्कर आना और कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत मदद लेने की कोशिश करें। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. सुगंधा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ऐसे तीन काम बताए हैं, जो हार्ट अटैक में अकेले होने पर में काम आ सकते हैं। तो आइए, जानते हैं कि यदि हार्ट अटैक के दौरान अकेले हों, तो क्या करें -

तुरंत इमरजेंसी मेडिकल मदद लें
डॉ. सुगंधा शर्मा के मुताबिक, हार्ट अटैक के लक्षण महसूस होने पर सबसे पहले मेडिकल सहायता लेना जरूरी है। अगर उस समय आप अकेले हैं, तो खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल जाने की कोशिश न करें। तुरंत 112 पर कॉल करके मदद मांगें। साथ ही किसी करीबी रिश्तेदार या परिचित को भी फोन करें, ताकि वह जल्द से जल्द आपके पास पहुंच सके।
एस्पिरिन की गोली चबाकर खाएं
डॉ. सुगंधा शर्मा के मुताबिक, हार्ट अटैक जैसे लक्षण महसूस होने पर आप एस्पिरिन की गोली ले सकते हैं। उनके बताए अनुसार, अगर आपके पास 325 mg की एस्पिरिन टैबलेट है, तो उसे चबाकर या पानी में घोलकर लिया जा सकता है। इसे सीधे निगलने के बजाय चबाकर या पानी में घोलकर लें, क्योंकि ऐसा करने से दवा शरीर में जल्दी अवशोषित होती है।
खुद से न लें सॉर्बिट्रेट की गोली
हार्ट अटैक के लक्षण दिखने पर कुछ लोग सॉर्बिट्रेट की गोली जीभ के नीचे रख लेते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है। डॉ। सुगंधा शर्मा के अनुसार, सॉर्बिट्रेट एक तरह की वैसोडिलेटर दवा है, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाती है और ब्लड प्रेशर कम कर सकती है। ब्लड प्रेशर पहले से कम होने पर इसे लेने से बेहोशी जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवा न लें।
ज्यादा भागदौड़ न करें
हार्ट अटैक के दौरान अकेले होने पर घबराहट में लोग इधर-उधर भागने लगते हैं या खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचने की कोशिश करते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसी स्थिति में शरीर को ज्यादा थकाना ठीक नहीं है। हार्ट अटैक के दौरान दिल तक ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। ज्यादा भागदौड़ करने से शरीर को ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ सकती है, जिससे दिल पर दबाव और बढ़ सकता है। इसलिए सुरक्षित जगह पर बैठकर आराम करें और मदद आने का इंतजार करें।
हार्ट अटैक के लक्षण
सीने में दर्द होना या दबाव, जकड़न और भारीपन महसूस होना।
दर्द का सीने से कंधे, जबड़े, हाथ या पीठ तक पहुंचना।
सांस लेने में दिक्कत होना या सांस का भारी पड़ना।
बिना किसी खास वजह के ठंडा पसीना आने लगना।
अचानक चक्कर आना या शरीर में कमजोरी महसूस होना।
जी मिचलाना या उल्टी होने जैसी परेशानी होना।
अचानक बहुत ज्यादा थकान महसूस होना या बेचैनी बढ़ जाना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
