Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
किचन में इस्तेमाल करें ये तवे, फूली और सेहतमंद बनेंगी रोटियां
किचन में कुकिंग करते समय हम कई तरह के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से कुछ बर्तन ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल नियमित रूप से किया जाता है। इसलिए, अगर आप नियमित इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों का चयन सोच-समझकर नहीं करते हैं तो इससे सेहत पर गहरा विपरीत प्रभाव पड़ता है। इन्हीं बर्तनों से एक है तवा। अमूमन तवे पर चपाती या पराठा बनाया जाता है, लेकिन इसके अलावा, कभी-कभी सब्जियों को कुछ मात्रा में स्टर-फ्राई करने में भी तवा काम आ सकता है।
आजकल नॉन-स्टिक तवा का चलन काफी बढ़ गया है, लेकिन नियमित रूप से इनका इस्तेमाल करना अच्छा विचार नहीं है। इनके इस्तेमाल से ना केवल शरीर में आयरन की कमी होती है, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किचन में आपको किस तवे को नियमित रूप से काम में लाना चाहिए-

आयरन का तवा
किचन में खाना पकाने के लिए आयरन के तवे का इस्तेमाल करना बेहद ही आम है। कास्ट आयरन का तवा आपको भारत के लगभग हर घर में मिल जाएगा। कास्ट आयरन का तवा कई मायनों में लाभदायी माना गया है। मसलन, इसकी ड्यूरेबिलिटी के कारण यह लंबे समय तक चलता है। इसके अलावा, इसकी नॉन-स्टिक सरफेस होती है, जिसके कारण कुकिंग के दौरान आपको बहुत अधिक ऑयल इस्तेमाल करने की जरूरत महसूस नहीं होती है। इतना ही नहीं, लोहे के बर्तन में जब खाना पकाया जाता है तो इससे आपके खाने में भी आयरन कंटेंट बढ़ जाता है और इससे सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, कच्चे लोहे के तवे को क्लीन करने के लिए आपको थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।

स्टेनलेस स्टील का तवा
किचन में आप स्टेनलेस स्टील के तवे को इस्तेमाल करने पर भी विचार कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि यह नॉन-रिएक्टिव है और इसमें जंग नहीं लगता है। जिसके कारण इसमें कुकिंग करना अधिक आसान माना जाता है। यह जल्दी और समान रूप से गर्म भी होता है, जिससे रोटी या अन्य फूड आइटम को पकने में भी बहुत अधिक समय नहीं लगता है। यह उच्च तापमान का भी सामना कर सकता है और इसे साफ करना आसान है। साथ ही, तवे के अन्य मैटीरियल की तुलना में यह अधिक किफायती है और इसलिए अगर आप बजट में रहकर एक नया तवा खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में स्टेनलेस स्टील के तवे को खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
एल्युमिनियम का तवा
एल्यूमीनियम का तवा भी कुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। एल्युमीनियम हल्का होता है और जल्दी और समान रूप से गर्म होता है। चूंकि यह नॉन-स्टिक भी है और इसमें बहुत अधिक तेल की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि, यह कास्ट आयरन या स्टेनलेस स्टील जितना टिकाऊ नहीं है। लेकिन इसकी कीमत बहुत अधिक नहीं होती है, इसलिए आप अपनी जरूरत के अनुसार एल्युमिनियम के तवे को खरीदने का मन बना सकते हैं।

नॉन-स्टिक तवा
इन दिनों किचन में नॉन-स्टिक तवे का इस्तेमाल करना बेहद ही पॉपुलर हो चुका है। लेकिन अगर नियमित रूप से तवे का इस्तेमाल करना हो, तो ऐसे में नॉन-स्टिक तवे से बचने की सलाह दी जाती है। नॉन-स्टिक कोटिंग के तवे ना केवल अधिक महंगे होते हैं, बल्कि लगातार इस्तेमाल से सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं, जब आप नॉन-स्टिक तवा इस्तेमाल करते हैं तो आपको वुडन के बर्तन अलग से खरीदने की आवश्यकता होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
