Latest Updates
-
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं?
Makar Sakarnti 2024: सफेद तिल या काले तिल सर्दियों में क्या खाएं? जानें दोनों में अंतर
black vs white sesame seeds: मकर संक्रांति तिल से जुड़ा पर त्योहार है। इस दिन तिल दान में देने से खूब पुण्य मिलता है। इसके अलावा इस दिन तिल के लड्डू खाने की भी परांपरा है।
तिल बहुत ही पौष्टिक होता है, जिसे आमतौर पर सर्दियों में खाया जाता है। गर्म प्रकृति की वजह से यह सर्दियों में शरीर को गर्माहट भी देता है। तिल का सेवन करने से हृदय संबंधी रोग और न्यूरोडीजेनरेटिव डिजीज सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाता है। तिल मुख्यता दो तरह के होते हैं, एक सफेद तिल तो दूसरा काला तिल। आइए जानते हैं कि सर्दियों में कौन से तिल का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है?

काले तिल के फायदे
सर्दियों में काले तिल का सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। ठंड का मौसम शरीर के लिए कठिन होता है। काले तिल में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को गर्म रखते हैं और ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। साथ ही, काले तिल में आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सर्दियों में आयरन की कमी से एनीमिया जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। काले तिल का सेवन एनीमिया से बचाव करता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाता है जो सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है। यही नहीं काले तिल में विटामिन E पाया जाता है जो स्किन और बालों के लिए लाभदायक होता है। इसलिए सर्दियों में काले तिल का उचित मात्रा में सेवन करना चाहिए।
सफेद तिल के फायदे
सफेद तिल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा एवं कैलोरी पायी जाती हैं जो ऊर्जा प्रदान करती हैं और भूख को कम करने में मदद करती हैं। इसके अलावा, सफेद तिल में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं। ये खनिज हड्डियों और दांतों के विकास एवं मजबूती के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही सफेद तिल में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन ई भी पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और स्किन व बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। इस प्रकार, सफेद तिल विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
दोनों में से ज्यादा पौष्टिक कौनसे है?
सफेद तिल की अपेक्षा काले तिल में ज्यादा पोषक तत्व पाया जाता है। कैल्शियम की मात्रा काले तिल में अधिक होती है, ऐसे में लोग काले तिल के लड्डू हो या चिक्की ठंड में खाना अधिक पसंद करते हैं। काले तिल के छिलके नहीं हटते है और सफेद तिल के छिलके हटाए जा सकते हैं। ऐसे में काले तिल में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। इसमें सफेद की अपेक्षा ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। काले तिल को रोस्ट करके खाया जा सकता है। सलाद और सूप के जरिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। काले तिल में कैल्शियम, फाइबर, आयरन के साथ ही फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications