Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
H9N2 Virus In Human: खतरनाक हुआ बर्ड फ्लू, भारत में 4 साल के बच्चे में मिला वायरस, WHO ने किया अलर्ट
WHO Confirms Human Bird Flu In India : दुनियाभर में तबाही मचाने वाला बर्ड फ्लू समय के साथ घातक होता जा रहा है। अभी कुछ दिनों पहले मैक्सिको में इस वायरस की वजह से पहले इंसान की मरने की खबर सामने आई थी। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अलर्ट जारी किया था। इससे पहले गाय के दूध में इस वायरस के मिलने से हड़कंप मच गया था। अब इसी वायरस से जुड़ा एक मामला सामने आया है।
जो पूरे देश के लिए खतरे की घंटी है। ताजा मामले में अब भारत में एक बच्चे में इस वायरस की पुष्टि हुई है। पश्चिम बंगाल में 4 साल के बच्चे में H5N1 वायरस मिला है। इतनी घनी आबादी वाले देश में बर्ड फ्लू का मामला मिलने चिंता का विषय है।

बच्चे में थे ये लक्षण
WHO के मुताबिक, बच्चे को लगातार गंभीर सांस लेने की समस्या, तेज बुखार और पेट में दर्द के वजह से फरवरी में स्थानीय अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि तीन महीने के इलाज के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब इस बच्चे के संपर्क में आए लोगों की मेडिकल जांच की जा रही है।
ऐसे हुआ बच्चे को संक्रमण
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक बच्चा घर और आसपास मुर्गियों के संपर्क में था। हालांकि, अभी तक उसके परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों में इस वायरस से जुड़ा कोई लक्षण सामने नहीं आया है।
क्या है H9N2 वायरस?
H9N2 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का एक उप-प्रकार है, जो आमतौर पर पक्षियों खासतौर से मुर्गियों या पोल्ट्री बर्ड से फैलता है। इससे इंसान भी संक्रमित हो सकते हैं। पोल्ट्री फार्म में काम वालों में इस वायरस से संक्रमित होने का जोखिम अधिक रहता है। यह वायरस श्वसन तंत्र पर हमला करता है, जिससे सांस संबंधी समस्याएं होने लगती है।
बर्ड फ्लू के लक्षण
- सांस लेने में दिक्कत होना
- लगातार सिरदर्द
- बुखार
- दस्त
- गला खराब होना
- बहती नाक
- मांसपेशियों में दर्द
बर्ड फ्लू से बचाव कैसे करें?
- संक्रमित व्यक्ति और पक्षियों के संपर्क में आने से बचें।
- साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- बाहर जाते हुए मास्क पहनें।
- अपने हाथों को पानी और साबुन से धोते रहें।
- भोजन बनाने से पहले इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को अच्छी तरह धोएं।
- भोजन को सही तरह से पकाएं।
- अधपका खाना खाने से बचे खासतौर पर मांस और अंडे।
- संक्रमित होने पर आइसोलेटेड हो जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications