Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Jamun Side Effects: इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए जामुन, फायदे की जगह पहुंचा सकता है भारी नुकसान
Jamun Side Effects: गर्मियों के मौसम में काले-काले जामुन खाने का मजा ही कुछ और होता है। रस से भरे जामुन जितने टेस्टी होते हैं उतने ही हेल्दी भी होते हैं। जामुन में आयरन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो मधुमेह (Diabetes) रोगियों के लिए भी रामबाण माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जामुन हर किसी के लिए अमृत के समान नहीं है? जी हां, कुछ बीमारियों से ग्रस्त लोगों को जामुन से या तो दूरी बना लेनी चाहिए या फिर एक लिमिट में खाने चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं कि वे कौन से 5 लोग हैं जिन्हें जामुन से तौबा कर लेनी चाहिए और इसे खाने का सही तरीका क्या है।

1. सर्जरी कराने वाले मरीज
जिन लोगों की सर्जरी होने वाली हो उन्हें जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, जामुन तेजी से ब्लड शुगर को कम करता है जिससे सर्जरी के दौरान या बाद में शुगर लेवल कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।
2. किडनी में स्टोन (पथरी) की समस्या वाले लोग
जामुन में ऑक्सलेट (Oxalate) की मात्रा पाई जाती है ऐसे में जिन लोगों को अक्सर किडनी में स्टोन की समस्या रहती है, उन्हें जामुन से बचना चाहिए। यह ऑक्सलेट शरीर में कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी को बढ़ा सकता है।
3. कमजोर पाचन वाले लोग
कुछ लोग खाली पेट जामुन खा लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों क पाचन तंत्र कमजोर होता है उन्हें भी जामुन नहीं खाने चाहिए।
4. वात रोग और अस्थमा के रोगी
आयुर्वेद के अनुसार जामुन 'वात' को बढ़ाता है, यदि आपको जोड़ों में दर्द, गठिया या सांस लेने में तकलीफ जैसे अस्थमा है, तो जामुन आपकी तकलीफ को बढ़ा सकता है। इसकी ठंडी तासीर फेफड़ों में जकड़न पैदा कर सकती है।
5. स्किन एलर्जी और मुंहासों की समस्या
अत्यधिक जामुन खाने से कुछ लोगों के चेहरे पर मुंहासे और लाल चकत्ते निकल आते हैं। यदि आपकी स्किन बहुत संवेदनशील है या आपको जल्दी एलर्जी होती है, तो जामुन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
जामुन खाने के बाद न करें ये गलती
जामुन खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध नहीं पीना चाहिए। यह एक विरुद्ध आहा' है जो शरीर में टॉक्सिन्स पैदा करता है और गंभीर त्वचा रोगों (Skin Diseases) का कारण बन सकता है।
क्या है जामुन खाने का सही तरीका और समय
नमक के साथ खाएं: हमेशा जामुन को काले नमक के साथ खाएं, इससे वात दोष कम होता है।
सीमित मात्रा: एक दिन में 50-100 ग्राम से अधिक जामुन न खाएं।
दोपहर का समय: जामुन खाने का सबसे अच्छा समय लंच के एक घंटे बाद माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications