Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
लस्सी पीना है खूब पसंद, तो जानें किन लोगों को सोच समझकर पीनी चाहिए
Lassi Peene ke Nuksaan :गर्मी में लोग लस्सी और छाछ जैसी चीजों का खूब सेवन करते है। इस मौसम में लस्सी पीने का मजा ही कुछ और होता है। गांवों में तो आज भी लोग खूब दबाकर लस्सी पीते हैं। कई लोग खाने के साथ या बाद में लस्सी पीते हैं। लस्सी दही से बनाई जाती है, जिसमें कई लोग केसर या ड्राई फ्रूट्स भी डालते हैं।
इसे खूब घोंटकर या मथके बनाई जाती है। जिससे लस्सी के फायदे दोगुना बढ़ जाते है लेकिन क्या आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोगों के लिए लस्सी नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। ऐसे लोगों को लस्सी पीने से परहेज़ करना चाहिए, आइए आपको बताते है कि किन लोगों को लस्सी पीने से परहेज करना चाहिए।

डायबिटीज
ज्यादातर लोग खाने के बाद लस्सी पीना पसंद करते हैं। लस्सी मीठी होती है, जिस वजह से शुगर लेवल बढ़ जाता है। लस्सी फुल फैट दूध से बनाई जाती है और मीठी होने की वजह से शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसलिए डायबिटिज के मरीज़ों को लस्सी पीने से परहेज करना चाहिए।
सर्दी-जुकाम
जिन लोगों को थोड़ी भी ठंडी चीज खाने से सर्दी लग जाती है तो ऐसे लोगों को लस्सी नहीं पीनी चाहिए। लस्सी पीने से सर्दी-जुकाम हो सकता है, क्योंकि लस्सी की तासीर ठंडी होती है। खासतौर पर रात के दौरान लस्सी नहीं पीनी चाहिए।
पाचन संबंधी समस्याएं
कुछ लोगों को दूध के उत्पादों को पचाने में समस्या हो सकती है, जैसे कि लैक्टोज इंटॉलरेंस या लैक्टोज की संवेदनशीलता। ऐसे लोगों को को लस्सी नहीं पीनी चाहिए। इस वजह से उन्हें ब्लोटिंग, गैस, और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
बढ़ सकता है वजन
गर्मी में लोग शरीर को हाइड्रेट और पेट को ठंडा रखने के लिए लस्सी का सेव करते हैं। लस्सी में दूध और चीनी होती है, जो कैलोरी इनटेक को बढ़ा सकती है। जो लोग वेटलॉस करना चाहते हैं उन्हें लस्सी की जगह छाछ पीना चाहिए।
कब पीना चाहिए लस्सी
लस्सी को सही मात्रा में और सही तरीके से पीने से ज्यादा समस्याएं नहीं होती है। वैसे लस्सी पीने का सही समय सुबह है। नाश्ते के साथ लस्सी पीने से यह आसानी से पच जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications