Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
San Rechal की मौत से सदमे में फैशन इंडस्ट्री, कौन थी और क्यों चुना आत्महत्या का रास्ता?
Who Was Model San Rechal Gandhi : पुडुचेरी की जानी-मानी मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैन रेचल गांधी ने रविवार को आत्महत्या कर ली। महज 26 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सैन रेचल अपने विचारों और आत्मविश्वास के लिए मशहूर थीं।
उन्होंने हमेशा इस बात की पैरवी की कि त्वचा के रंग या शरीर के आकार के आधार पर किसी को कम नहीं आंका जाना चाहिए। फैशन और फिल्म इंडस्ट्री में रंगभेद के खिलाफ उन्होंने खुलकर आवाज उठाई थी।

क्या हुआ था उस दिन?
मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस जानकारी के अनुसार, सैन रेचल ने कई गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्हें पहले पुडुचेरी के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा संस्थान (JIPMER) रेफर किया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे पर्सनल और आर्थिक परेशानियों को वजह माना जा रहा है।
सैन रेचल कौन थीं?
सैन रेचल ने कम उम्र में ही मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट्स में भाग लिया और खिताब अपने नाम किए। जिनमें शामिल हैं:
- मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु (2019)
- मिस बेस्ट एटीट्यूड (2019)
- क्वीन ऑफ मद्रास (2022)
- मिस पांडिचेरी (2022)
उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1.8 लाख फॉलोअर्स थे और वह एक पेजेंट कोच के रूप में भी काम कर रही थीं। सोशल मीडिया और फैशन शो के जरिए उन्होंने सांवले रंग की मॉडल्स को प्रोत्साहित किया और गोरे रंग को लेकर समाज की सोच को चुनौती दी। उनका मानना था कि "सौंदर्य का रंग से कोई लेना-देना नहीं है।"
फैशन की दुनिया में लड़ी रंगभेद के खिलाफ लड़ाई
सैन रेचल का मानना था कि "रंगभेद समाज को कमजोर करता है और आत्मविश्वास को खत्म करता है।" उन्होंने हमेशा मांग की कि फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में विविधता होनी चाहिए। उन्होंने अपने विचारों के जरिए समाज को यह समझाने की कोशिश की कि हर रंग खूबसूरत होता है और हर इंसान को बराबरी का मौका मिलना चाहिए।
आत्महत्या की वजह क्या रही?
खबरों के मुताबिक, सैन रेचल पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। आत्महत्या से कुछ घंटे पहले वह अपने पिता से आर्थिक मदद मांगने गई थीं, लेकिन पिता ने यह कहकर मना कर दिया कि उन्हें अपने बेटे की जिम्मेदारी निभानी है। बताया जाता है कि सैन ने बीते महीनों में अपने गहने तक बेच दिए थे ताकि करियर संभाल सकें।
पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सैन रेचल ने लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
पेट्स और सोशल वर्क में भी थी रुचि
सैन रेचल एक मॉडलिंग कोच होने के साथ-साथ डॉग रेस्क्यू और एनिमल केयर को लेकर भी सक्रिय थीं। उन्होंने एक ऐसा पेज चलाया जिसमें वह सड़क पर घायल या बेसहारा कुत्तों की मदद करती थीं। उनका जीवन भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उन्होंने अपने काम और सोच के जरिए एक गहरी छाप छोड़ी।
नोट : [सिर्फ एक कॉल करके मदद पाएं, पूरी गोपनीयता के साथ, पेशेवर काउंसलिंग सेवाएं। iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821 सोमवार से शनिवार: सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक]



Click it and Unblock the Notifications