Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Anant Ambani : 108 किलो वजन घटाकर फैट से फिट हो गए थे अनंत अंबानी, फिर क्यों बढ़ा वजन? यह है वजह
Anant Ambani Weight and Health News : भारत के सबसे अमीर घराने और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी से पहले प्री-वेडिंग की तैयारियां शुरु हो चुकी है। यह इवेंट 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होंगे। इस समारोह में कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। इसी साल 12 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
इसके अलावा अनंत अंबानी अक्सर अपने बढ़े हुए वजन के वजह से चर्चा में रहते हैं। दरअसल 2016 अनंत अंबानी ने 18 महीनों तक डाइट और वर्कआउट के वजह से 108 किलो वजन कम करके सबको चौंका दिया था। लेकिन दोबारा से उनका वजन बढ़ गया, जिसने सबको हैरानी में डाल दिया।

अनंत का इतना वजन बढ़ने की वजह क्या है? इस बारे में उनकी मां नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में खुलासा भी किया था, चलिए जानते हैं।
इस बीमारी के वजह से अनंत को लगे थे स्टेरॉयड
नीता अंबानी ने बताया था कि अनंत को गंभीर रुप से अस्थमा था। इसलिए हमें उन्हें बहुत सारे स्टेरॉयड दिए गए थे। जिसकी वजह से अनंत का वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया। रिपोर्ट्स के हिसाब से अनंत का वजन 2014 के आसपास 208 किलो था। इसके बाद 2016 में अनंत के वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से इंटरनेट पर सनसनी मच गई थी। तब अनंत ने18 महीने के अंदर करीब 108 किलो वजन कम किया था।
108 किलो कम करने के लिए खूब किया हार्ड वर्क
अनंत ने रोजाना पांच-छह घंटे वर्कआउट करते थे। वो रोजाना 21 किमी पैदल चलते थे। उनकी डेली एक्सरसाइज में योगा, वेट लिफ्टिंग और हाई इंटेस कार्डियो एक्सरसाइज शामिल थे।

इस डाइट को किया था फॉलो
अनंत ने वेट लॉस के लिए जीरो सेवर हाई प्रोटीन, कम फैट और लो-कार्ब जैसे डाइट फॉलो किए थे। वो हर दिन वह 1200 से 1400 कैलोरी का इनटेक करते थे। इसके अलावा वह स्प्राउट, हरी सब्जियां, दाल और डेयरी आइटम जैसे पनीर और दूध पर जोर देते थे। उनकी डाइट से जंक फूड पूरी तरह निकाल दिया गया था।
फिर से बढ़ा वजन
2020 में राधिका मर्चेंट के बर्थ डे बैश की तस्वीरों में अनंत को बढ़े हुए वजन के साथ देखा गया। इसके बाद दिसंबर 2022 में ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों के वेलकम इवेंट पर भी अनंत के बढ़े हुए वजन के साथ फोटो खूब वायरल हुई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की तस्वीरों में भी अनंत का बढ़ा हुआ वजन काफी चर्चा में रहा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
