Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
क्या आपको खाना खाते ही होती है टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें इसके पीछे का कारण
Poop After Eating Reason: क्या आपने कभी गौर किया है कि जैसे ही आप खाना खत्म करते हैं या खाना खाते वक्त ही आपको अचानक टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होती है? यानी हर बार खाना खाने के बाद पॉटी जाने की इच्छा होती है, अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। बहुत से लोगों को यह अनुभव होता है और कई बार यह चिंता का कारण भी बन सकता है। लेकिन क्या यह सामान्य है या किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत?
चलिए फिर आज इस समस्या का राज खोलते हैं और जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? आइए जानें इसके पीछे का कारण गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ आकाश माथुर से जिन्होंने बताया है कि आखिर ऐसा क्यों होता है और इसका समाधान क्या है?

खाने के बाद टॉयलेट जाने की इच्छा क्यों होती है?
डॉक्टर आकाश माथुर ने बड़ी ही आसान भाषा में समझाते हुए बताया कि जैसे ही हम अपना खाना खत्म करते हैं तो पेट आंतों को बोलता है कि अब खाना पचाने के लिए थोड़ी जगह बनाओ। खासतौर पर तला-भूना और बाहर का खाना खाने के बाद पॉटी का दबाव बनता है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में गैस्ट्रो कालिक रिफ्लेक्स (Gastrocolic Reflex) कहते हैं। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जो तब होती है जब आपका पेट खाना पचाने की प्रक्रिया शुरू करता है और उस प्रक्रिया के दौरान कोलन (बड़ी आंत) एक्टिव हो जाती है।
क्या हैं खाने खाते ही पॉटी आने का कारण?
अगर ये समस्या कभी-कभार की है तो कोई डरने की बात नहीं है। मगर ये रूटीन बन गया है तो तुरंत सावधान हो जाएं क्योंकि समय रहते सतर्कता नहीं बरती गई तो आने वाले समय में समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है। खाना खाते ही पॉटी आने के कई कारण हैं जो नीचे दिए गए हैं:
1. स्ट्रेस का ओवरलोड
अगर आप उन लोगों में से हैं जो स्ट्रेस का ओवरलोड ले रहे हैं तो ये समस्या आपको हो सकती है। दरअसल तनाव का सीधा असर हमारे पेट पर पड़ता है।
2. अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन
जो लोग बहुत अधिक चाय या कॉफी पीते हैं उन्हें भी पेट संबंधी समस्या होती है। ऐसे में जरूरी है कि कम से कम कैफीन का सेवन करें।
3. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS)
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) भी एक कारण हैं जो एक आम पाचन विकार से संबंधी परेशानी है। इस दौरान पेट में दर्द, ऐंठन, सूजन और दस्त लगने जैसी समस्या होती है।
4. लैक्टोज इनटॉलरेंस
लैक्टोज इनटॉलरेंस भी एक पाचन संबंधी समस्या है जिसमें शरीर लैक्टोज को ठीक से पचा नहीं पाता। लैक्टोज एक प्रकार की चीनी है जो दूध और डेयरी उत्पादों में पाई जाती है। जब शरीर में लैक्टेज नामक एंजाइम की कमी होती है, जो लैक्टोज को पचाने में मदद करता है, तो लैक्टोज असहिष्णुता होती है।
5. इन लोगों को भी होती है ये समस्या
जो लोग नाइट शिफ्ट करते हैं या बहुत अधिक कैफीन लेते हैं उन्हें भी ये समस्या होती है। इसके अलावा फूड एलर्जी या सेंसिटिविटी से ग्रस्त लोगों में भी गेस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स अधिक एक्टिव रहता है।

क्या है इस समस्या का समाधान?
1. संतुलित आहार लें जिसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और थोड़ा सा फाइबर हो।
2. कम से कम तनाव लें और ज्यादा से् ज्यादा वॉक करें।
3. चाय-कॉफी को कम करें डाइट में ज्यादा से ज्यादा प्रोबायोटिक फूड जैसे दही, मट्ठा आदि को शामिल करें।
नोट: खाना खाने के बाद पॉटी आना कभी-कभी सामान्य हो सकता है लेकिन अगर ये समस्या बार-बार हो रही है और पॉटी के साथ खून आ रहा है या पेट में दर्द हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
