Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सर्दियों में बार-बार क्यों लगती है भूख? फूड एक्सपर्ट ने बताई इसके पीछे की असली साइंस
Sardiyon Me Jyada Bhukh Kyu Lagti Hai: आपने सर्दियों के मौसम में अक्सर यह महसूस किया होगा कि इन दिनों बाकी सीजन के अनुसार ज्यादा भूख लगती है। कई स्टडी में भी यह दावा किया गया है कि लोग सर्दियों में अपनी रेगुलर डाइट से ज्यादा खाते हैं। लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि सर्दियों में ज्यादा भूख क्यों लगती है? दरअसल, जब मौसम ठंडा होता है, तो आपका ब्रेन बॉडी को गर्म रखने के लिए रिच फूड का सेवन करने का सिग्नल भेजता है, जिससे आपको बार-बार खाना खाने की क्रेविंग होती है। यही आज है कि इस मौसम में आपको शुगर फूड के साथ ही गर्म सूप जैसी फूड्स की अक्सर क्रेविंग होती है। आइए, इस लेख के डाइट्रिफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सर्दियों में ओवरईटिंग के पीछे का साइंस -

कार्बोहाइड्रेट का ज्यादा सेवन
ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को ज्यादा फूड क्रेविंग होने लगती है। दरअसल, सर्दियों में धूप कम मिलने के कारण सेरोटोनिन और डोपामिन का लेवल कम होने लगता है, जिसके कारण थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है। इसके कारण आपको डार्क चॉकलेट, ब्रेड या पास्ता जैसी चीजों को खाने की क्रेविंग होने लगती है। क्योंकि इनमें कार्बोहाइड्रेट होता है, जो इन हार्मोन्स के लेवल को बैलेंस करता है।
ब्रेन भेजता है सिग्नल
ठंड के मौसम में ज्यादा भूख लगने का कारण केवल मौसम में बदलाव नहीं, बल्कि हमारा ब्रेन की भी भूमिका होती है। दरअसल, कई बार हमारा ब्रेन भी हमें यह सिग्नल भेजता है कि अब हमें खाने की जरूरत है। दरअसल, शरीर में अत्यधिक ठंड होने के कारण शरीर में गर्माहट लाने के लिए ब्रेन बार-बार खाना खाने का सिग्नल भेजता है, जिससे आप को बार-बार फूड क्रेविंग होने लगती है। कई बार तो लोग इस वजह से ओवरईटिंग कर लेते हैं, जिसके कारण उनका वेट बढ़ने लगता है।
हार्मोन भी जिम्मेदार
ठंड के मौसम में ज्यादा भूख लगने का कारण केवल मौसम में बदलाव नहीं, बल्कि हमारे हार्मोन भी हैं। इस मौसम में ग्रेलिन, जो भूख बढ़ाता है, बढ़ जाता है, जबकि लेप्टिन, जो पेट भरने का संकेत देता है, कम होने लगता है। इसके कारण खाने के बाद भी कम संतुष्ट महसूस नहीं करते हैं और क्रेविंग होती है। ऐसे में, अगर आप ओवरइटिंग से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने ट्रिगर प्वाइंट को पहचाने और उसे दूर करने की कोशिश करें ना कि ओवरराइटिंग करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
