Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या ट्रंप के हाथ पर दिख रहे ये निशान गंभीर बीमारी का हैं संकेत? जानें बढ़ती उम्र में कैसे रखें सेहत का ख्याल
Donald Trump Health Update: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपनी बयानबाजी और राजनीतिक फैसलों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार कोई राजनीतिक मामले और आपत्तिजनक बयानबाजी की वजह से नहीं बल्कि अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में उनके दाहिने हाथ पर बार-बार चोट जैसे निशान देखे गए हैं। इससे पहले भी उनके हाथ में चोट जैसे निशान देखे गए हैं जिन्हें देख कयास लगाए जा रहे हैं कि ये बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों का संकेत हैं।
ट्रंप के हाथ में दिख रहे इन निशानों ने बढ़ती उम्र के लोगों की सेहत पर सवाल खड़ा कर दिया है। आइए जानते है ट्रंप के हाथ में दिखने वाले इन निशानों की वजह और बढ़ती उम्र में लोग कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल?
ट्रंप के हाथ में कैसे हैं ये निशान?
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने ट्रंप बीते कुछ समय से टैरिफ प्लान की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। पूरी दुनिया में ट्रंप के टैरिफ के ही चर्चे हो रहे हैं। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति की हेल्थ को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, सोमवार को ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ बैठे थे वार्ता कर रहे थे। तभी उनके दाहिने हाथ पर अंगूठे के पास एक गहरा, काला और नीला धब्बा दिखाई दिया। हालांकि ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए अपने बाएं हाथ से दाएं हाथ को छिपाने का नाकाम होता प्रयास भी किया लेकिन उनकी चोट का निशान पूरी दुनिया से छिपा न रहा। इससे पहले भी ट्रंप के हाथ में ऐसे निशान देखे गए थे जिन्हें उन्होंने मेकअप से छिपाने की कोशिश की थी लेकिन वो दुनिया की नजरों में आ ही गए थे।

जुलाई में दिखे निशानों पर डॉक्टर ने क्या कहा था
इससे पहले ट्रंप के हाथ में ऐसा निशान बीते महीने यानी जुलाई में दिखाई दिया था। ऐसे में राष्ट्रपति की सेहत पर सवाल उठने के बाद व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति ट्रंप के चिकित्सक डॉ. सीन बारबेला का एक नोट जारी किया। उसमें बताया गया कि ये निशान बार-बार हाथ मिलाने और 'एस्पिरिन' के उपयोग से होने वाली मामूली नरम ऊतकों की जलन के अनुरूप थे, जिसे मानक हृदय रोग निवारण आहार के भाग के रूप में लिया जाता है। डॉक्टर ने ये भी बताया कि ट्रंप को क्रोनिक शिरापरक की शिकायत थी जो एक सामान्य बीमारी है जो 60 और 70 साल के बुजुर्गों में दिखना आम बात है।
बुजुर्गों के लिए कुछ जरूरी बातें
संतुलित आहार लें - तेल-मसालेदार खाना कम करें, फल, हरी सब्जियां और दालें ज्यादा खाएं।
हल्का व्यायाम करें - रोजाना टहलना, योग और हल्की स्ट्रेचिंग शरीर को सक्रिय रखती है।
पर्याप्त नींद लें - नींद से शरीर को रिपेयर होने का समय मिलता है।
पानी पर्याप्त पिएं - डिहाइड्रेशन से कई समस्याएं बढ़ जाती हैं।
नियमित जांच कराएं - शुगर, ब्लड प्रेशर और दिल की जांच समय-समय पर जरूर कराएं।
सकारात्मक सोच रखें - परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं, हंसी-मजाक करें और तनाव से दूर रहें।
दवाइयों में लापरवाही न करें - डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयां बंद न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
