Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दियों में बच्चों-बुजुर्गों के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं लापसी, अमिताभ बच्चन को भी है बेहद पसंद
सर्दी-खांसी के मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है, और लपसी इस समय के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। पोषक तत्वों से भरपूर लपसी न केवल शरीर को गर्म रखती है, बल्कि पाचन तंत्र के लिए भी लाभदायक है। इसे बेसन, गुड़ और घी से तैयार किया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
लपसी का स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आता है, इसलिए इसे उनकी डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है। ठंड के दिनों में लपसी बच्चों को स्वस्थ और सर्दी-खांसी से दूर रखने का एक पारंपरिक, लेकिन प्रभावी उपाय है।

इसे नियमित रूप से खिलाने से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रह सकता है और वे ठंड में भी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
राजस्थान से लेकर बिहार तक में है फेमस
लापसी राजस्थान और गुजरात का पारपंरिक मीठा व्यंजन है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में इसे लपसी कहा जाता है, ये घी में भुने दलिया या टूटे गेहूं से बनता है। इसे दूध या पानी में पकाकर गुड़ और मेवे मिलाए जाते हैं। यह ऊर्जा और पोषक तत्वों से भरपूर है, आसानी से पचता है और बच्चों व बड़े लोगों के लिए आदर्श माना जाता है।
लापसी खाने के फायदे
लापसी एक पोषण से भरपूर व्यंजन है, जिसे टूटे हुए गेहूं या दलिया से बनाया जाता है। यह फाइबर का उत्कृष्ट स्रोत है, जो स्वस्थ पाचन और मल त्याग में मदद करता है। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जो एनीमिया से लड़ने और थकान दूर करने में सहायक है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसमें मैग्नीशियम भी होता है, जो दिल की धड़कन और रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
लापसी में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद है। इसमें पारंपरिक रूप से मिलाए जाने वाला गुड़ आयरन और खनिजों का समृद्ध स्रोत है, जबकि घी और मेवे स्वस्थ वसा प्रदान करते हैं। यह आसानी से पचने वाला व्यंजन है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे मधुमेह और वजन घटाने वाले लोग भी इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं।
अमिताभ बच्चन को भी पसंद हैं लपसी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के 80 वें जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार ने केबीसी 14 के सेट पर उनकी जन्मदिन बनाने के लिए अभिषेक बच्चन और जया बच्चन पहुंची थी, तब जया बच्चन उत्तर प्रदेश की पारंपरिक मिठाई लपसी लेकर आईं थी।
जया ने अमिताभ को लपसी खिलाई, जो उनकी सेहत के लिए खासतौर पर चुनी गई थी। इस दौरान एक पुराना दूरदर्शन वीडियो भी दिखाया गया था, जिसमें अमिताभ अपने पिता, हरिवंश राय बच्चन से पूछते हैं कि 80 साल की उम्र में क्या खाना चाहिए। इस पर उनके पिता ने जवाब दिया था, "लपसी"।
लापसी बनाने की रेसिपी
सामग्री
1 कप दलिया (टूटा गेहूं)
3 टेबलस्पून घी
3/4 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
2.5 कप पानी
1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
मेवे (बादाम, काजू, किशमिश)
बनाने का तरीका
- एक कढ़ाई में घी गरम करें और दलिया को सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- पानी डालें और धीमी आंच पर ढककर दलिया को नरम होने तक पकाएं।
- दलिया पकने के बाद गुड़ डालें और इसे अच्छे से मिलाएं।
- गुड़ पूरी तरह घुलने और लापसी गाढ़ी होने तक पकाएं।
- इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर मिलाएं।
- गरमागरम परोसें और स्वाद का आनंद लें।
- यह स्वादिष्ट और सेहतमंद मिठाई सर्दियों के लिए खास है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
