Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Jitiya Vrat 2024 : नोनी साग के बिना अधूरा है जितिया व्रत, बीपी और कब्ज के मरीजों के लिए हैं ये दवा
Jitiya Vrat 2024: पुत्र की लंबी उम्र और तरक्की के लिए बिहार और झारखंड में रखा जाने वाला जितिया व्रत 2024 इस बार 24 सितंबर को रखा जाएगा और 25 सितंबर को इस व्रत का पारण 12 बजकर 10 को होगा। ये व्रत काफी कठिन होता है इसमें माताएं पुत्र की कुशल कामना के लिए 24 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं।
इस व्रत के पारण में इन क्षेत्रो में खास तौर पर महिलाएं जितिया पर्व में व्रती नोनी का साग खाती हैं। इस साग के बिना जितिया पर्व अधूरा माना जाता है।
दरअसल इस व्रत के पारण में महिलाएं वो साग-पत्तियां खाती हैं, जो आसानी से मिल जाती हैं और जिन्हें उगाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इस व्रत में माएं जितिया माता से प्रार्थना करती हैं कि उनका बच्चा भी इन साग-सब्जी की तरह हर परस्थिति का सामना आसानी से कर ले और जरा भी परेशान ना हो।' आइए जानते हैं इस व्रत में खाए जाने वाले इस साग के फायदे क्या-क्या हैं?

गठिया के दर्द में दे आराम
नोनी के साग का रेगुलर सेवन करने से गठिया के दर्द से आराम मिलता है। नोनी के साग में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते है इस वजह से जोड़ों के बीच में आई सूजन कम होती है। गठिया के दर्द में यह साग दवा की तरह काम करती हैं।
डायबिटीज में दे आराम
शुगर के मरीज अगर नियमित रूप से नोनी के साग का सेवन करे तो ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। नोनी के साग में मौजूद कंपाउड इंसुलिन सेंसेविटी को बढ़ाता है जिसके कारण नेचुरल रूप से शुगर का अवशोषण होता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करें
नोनी के साग में फ्लेवेनोएड एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हार्ट के मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के साथ ही हार्ट पर कोलेस्ट्रॉल जमने नहीं देता है और शरीर को गुड कोलेस्ट्रॉलमिलता है। नोनी का साग ब्लड प्रेशर को भी संतुलित करने में मदद करता है। यह ट्राईग्लिसराइडस के लेवल को भी कम करता है।
किडनी को डिटॉक्स करें
नोनी के साग खाने या इसका जूस पीने से किडनी का डिटॉक्सीफाई होता है जिससे किडनी में जमी गंदगी निकल जाती हैं।
स्किन के लिए है अच्छी सब्जी
नोनी साग को खाने से त्वचा भी स्वस्थ रहती है। नोनी के पत्तों का रस एंथ्राक्विनोन से भरपूर होता है, जो एंटी-एजिंग की तरह काम करके रिंकल्स को बनने से रोकता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल स्किन में एक्ने, जलन और स्किन एलर्जी रिएक्शन को भी ठीक करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications