Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
ब्रेड के पैकेट के ऊपर और नीचे की स्लाइस क्यों दिखती है अलग, इन्हें खाना चाहिए भी या नहीं
जब कभी हम सैंडविच बनाते हैं, तो एक-दो बेड कम पड़ने हम सोचते हैं कि पैकेट में सबसे ऊपर और नीचे की ब्रेड का इस्तेमाल कर ले या नहीं। जी हां, आप सभी ने पैकेट के सबसे पहले और आखिरी ब्रेड का इस्तेमाल कभी न कभी जरूर किया होगा।
और हम में से कई लोगों के जेहन में ये सवाल भी कई बार आया होगा कि ये ब्रेड के स्लाइस पैकेट के बाकी स्लाइस से अलग क्यों दिखाई देती है। कई बार अलग दिखने की वजह से लोग इन स्लाइसेस को खाने की बजाय फेंकना सही समझते है। आइए जानते हैं कि इन स्लाइस को खाना भी चाहिए या नहीं।

इसलिए दिखते हैं अलग
जब ब्रेड को पकाते हैं तो ब्रेड का बाहरी हिस्सा, जो सांचे के संपर्क में होता है, थोड़ा सख्त बन जाता है। जब इस साबुत ब्रेड को पतले स्लाइसेस में काटा जाता है तब सख्त भाग ऊपर और नीचे की ब्रेड में आ जाता है और पैकेट में पैक कर दिया जाता है। दिलचस्प बात ये है कि ये सख्त ब्रेड नीचे के ब्रेड स्लाइसेस की सुरक्षा करती हैं।
फंगस से बचाते है
ब्रेड के पैकेट में पहली स्लाइस और आखिरी स्लाइस बाकी स्लाइस की तुलना में थोड़े सख्त होते हैं। दरअसल ये बाकी स्लाइसेस की सुरक्षा करती हैं। सख्त ब्रेड नमी सोखकर नीचे के स्लाइसेस को फंगस से भी बचाती है। यही नहीं ये ब्रेड पैकेट खुलने के बाद भी दूसरी स्लाइसेस को लम्बे समय तक उपयोगी बनाए रखने में मदद करती है। ये नमी सोखकर फंगस से भी बचाती है।
फाइबर होता है ज्यादा
भले ही लोग ऊपर और नीचे की ब्रेड को खाते न हो पर इन ब्रेड स्लाइसेस में अन्य की तुलना में ज्यादा फाइबर तत्व मौजूद होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications