Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सोशल मीडिया के आशु सर ने बताया खाने के पीछे पानी नहीं पाने का साइंस, वीडियो शेयर कर गिनाए नुकसान
Why You Shouldnt Drink Water After Meals Know the Logic : कई लोगों की आदत होती है खाने के हर निवाले के बाद या बीच-बीच में या खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते है। आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए हानिकारक बताया गया है। खाने के साथ पानी पीने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसकी वजह से गैस, सीने में जलन जैसी दिक्कतें भी शुरू हो जाती हैं।
आपको ये ही बात प्रैक्टिकली समझाने के लिए इंस्टाग्राम पर जाने माने शिक्षक आशु घई ने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि खाना खाने के बाद आपको पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? और इसके नुकसान।

आशु सर यानी इंस्टाग्राम की दुनिया में फेमस आशु घई के इस वीडियो को देखकर आप समझ सकते हैं कि खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन की प्रक्रिया तेज नहीं होती बल्कि इसका काम बढ़ जाता है। अगर खाने के बाद आपको भरपेट पानी पीने की आदत हैं तो यह आगे चलकर आपको तकलीफ भी दे सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस एक वीडियो से उसे आसानी से समझ सकते हैं।
प्रैक्टिकली समझाया क्यों खाने के बाद नहीं पीना चाहिए पानी?
पाचन क्रिया को समझाने के लिए इंफ्लूएंसर ने एक बीकर और एक जार लिया है। बीकर में डाइजेस्टिव एंजाइम्स जैसे केमिकल हैं। जिन्हें पानी मिलाकर डायल्यूट नहीं किया है। जबकि जार में उसी सॉल्यूशन को लिया है, लेकिन उसे पानी डालकर डायल्यूट कर दिया है। इसके बाद दोनों में ही ब्रेड के कुछ पीसेज डाले गए हैं। आप देख सकते हैं बीकर में मौजूद ब्रेड का पीस बर्न होना शुरू हो गया। जबकि जार में मौजूद ब्रेड का पीस वैसा का वैसा ही है।
इस एक्सपेरिमेंट के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई है कि पानी की वजह से डाइजेस्टिव एंजाइम्स डायल्यूट हो जाते हैं। जिसकी वजह से पाचन की प्रक्रिया बहुत धीमी पड़ जाती है।
खाने के कितने मिनट बाद पानी पी सकते हैं?
इस वीडियो में इंफ्लूएंसर आशु घई ने एक एक्सपेरिमेंट कर यह दिखाया है कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन पर किस तरह से असर होता है। वीडियो में वे कहते हैं कि खाने के बाद आप कुछ घूंट पानी तो पी सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा पानी आपके पाचन को स्लो कर सकता है। इसलिए खाने के कम से कम 40 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।
खाना खाने के तुरंत बाद क्या नहीं करना चाहिए?
अगर आपको खाने के तुरंत बाद प्यास लगती है, तो आप कुछ चटपता खा सकते हैं। हल्की वॉक ले सकते हैं। अगर प्यास बहुत ज्याद महसूस हो रही है, तो आप एक दो घूंट पानी के ले सकते हैं. लेकिन कोशिश करें कि पानी हल्का गर्म हो।
खाना खाने के बाद नुकसान
- पाचन की क्रिया प्रभावित होती है।
- शरीर में बिना पचा हुआ खाना रह जाता है जो बाद में फैट में बदल जाता है।
- ब्लड शुगर लेवल की मात्रा बढ़ सकती है।
- एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते, जिसका असर इम्यूनिटी पर भी पड़ता है।
- खाने के बाद पानी पीने की आदत के चलते खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स भी शरीर में ढंग से एब्जॉर्ब नहीं होते, जिसके चलते शरीर को खाने का पूरा पोषण नहीं मिल पाता।
- खाना खाने के साथ ही पेट में गैस्ट्राइटिस (जठराग्नि) बढ़ जाती है। यह खाना पचाने का काम करती है।
- खाते वक्त या उसके तुरंत बाद पानी पीने की गलती दोहराने की वजह से देर तक भूख नहीं लगना, पेट में भारीपन महसूस होना और अपच की समस्या होती है।
भोजन को पचने में कितना समय लगता है?
कुछ अध्ययनों में यह बात पता चली है कि गैस्ट्रिक खाली होने में (जीईटी) 3 से 7 घंटे लग सकते हैं, वहीं छोटी आंत में खाना 7 घंटे तक रह सकता है। कोलोनिक ट्रांजिट टाइम (सीटीटी) 15.9 से 28.9 घंटे तक होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications