Latest Updates
-
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
पब्लिक टॉयलेट यूज करने में महिलाओं को लगता है इंफेक्शन होने का डर, ट्राई करें ये हैक्स

आज के समय में आपको जगह-जगह पब्लिक वॉशरूम आसानी से मिल जाएगा। फिर चाहे आप मॉल में घूमने जाएं, किसी रेस्टोरेंट या ढाबे पर खाना खाने जाए, या कहीं घूमने जाए, हर जगह आपके लिए पब्लिक टॉयलेट मौजूद होता है। लेकिन लोगों को खासकर महिलाओं को पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने में बहुत डर लगता है, जिसका सबसे बड़ा कारण है पब्लिक टॉयलेट में मौजूद बैक्टीरिया के कारण यूरिन इंफेक्शन होने का डर।
कई बार आपको पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने की जगह अपने यूरिन को रोककर रखना ज्यादा सही लगता है जो आपके सेहत के लिए सही नहीं है। कई लोग ट्रेवलिंग के समय कम पानी पीते हैं। ऐसे में अगर आपको भी पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने में डर लगता है तो घबराइए मत। आज हम आपके लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप बेझिझक पब्लिक टॉयलेट का यूज कर पाएंगी।

1. पी कोन का करें इस्तेमाल
आज के समय में पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में अनहाईजीनिक टॉयलेट का यूज करना बीमारियों को न्यौता देने के बराबर है। लेकिन अब मार्केट में ऐसे कई प्रोडक्ट्स मिलने लगे हैं जो महिलाओं के लिए पब्लिक टॉयलेट के इस्तेमाल के डर को कम या खत्म करने में मदद कर सकते हैं। जिनमें से एक है पी कोन, जिसके इस्तेमाल से महिलाएं भी खड़े होकर पब्लिक टॉयलेट का यूज आसानी से कर पाएंगी, वो भी बिना बैक्टीरिया के संपर्क में आए।

2. इंडियन टॉयलेट को बनाएं प्रायोरिटी
इंडियन टॉयलेट के इस्तेमाल से आप बिना टॉयलेट की सतह को छुए ही उसका यूज कर सकती हैं।इंडियन टॉयलेट को बनाया ही कुछ इस तरह से गया है कि आप बिना बैक्टीरिया के संपर्क में आए टॉयलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आपको किसी तरह का इंफेक्शन भी नहीं होगा।

3. सीट सैनिटाइजर और टिश्यू का करें इस्तेमाल
पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल हर तरह के लोग करते हैं। जिनमें से कई साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं। तो वहीं कुछ लोग बिल्कुल भी साफ सफाई का ख्याल नहीं रखते हैं। जिसके कारण इन टॉयलेट की सीट्स काफी गंदी होती है। ऐसे में आप अगर कही बाहर जा रही हैं तो अपने साथ स्प्रे सैनिटाइजर और टिश्यू पेपर जरूर कैरी करें। ताकि आप पब्लिक टॉयलेट के सीट का इस्तेमाल करने से पहले उस पर सैनिटाइजर स्प्रे छिड़क सकें या फिर टिश्यू पेपर से सीट साफ कर या उसे रखकर उसके ऊपर ही बैठ सकें।

4. टॉयलेट सीट के निचली सतह का करें उपयोग
पब्लिक टॉयलेट में अधिकतर महिलाएं सीट के ऊपरी सतह पर ही बैठती हैं। ऐसे में आप टॉयलेट सीट की नीचली सतह का उपयोग कर सकती है। ऐसा करने से आप खुद को सुरक्षित भी पाएंगी और साफ-सफाई का ध्यान भी रख पाएंगी।

5. हैंड शॉवर का करें उपयोग
अगर आप किसी पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने जा रही है और वो गंदा है तो आप सबसे पहले हैंड शॉवर या पानी की मदद से टॉयलेट की सीट को क्लीन कर लें। इसलिए अगर उस समय आपके पास टिश्यू पेपर न हो तो आप सीट का इस्तेमाल करने से पहले हैंड शॉवर से उसे साफ जरूर कर लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
