Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
हेल्थ चेकलिस्ट : 20 साल की उम्र की लड़कियों के लिये
आजकल की भागदौड़ भरी वाली जिन्दगी में महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रही हैं जितना उन्हें देना चाहिये। अगर बात करें 40 की उम्र पार कर चुकी औरतों की तो उन्हें अपना रेगुलर चेकअप करवाना चाहिये। लेकिन जहां बात 20 साल की उम्र की लड़कियों की आती है, तो उन्हें यह समझने में गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिये कि वह भले की देखने में कितनी भी स्ट्रांग क्यों न हों लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वह अंदर से भी उतनी ही स्वस्थ्य हैं। जब जागो तभी सवेरा इसलिये यही समय है कि आप साल में एक बार खुद का हेल्थ चेकअप जरुर करवाएं। आइये जानते हैं कि क्या है वे हेल्थ चेकलिस्ट जिस पर आपको चिंता जतानी चाहिये।

जरुर करवाएं यह जांच -
1. सेक्शुअल हेल्थ: महिलाओं का यौन स्वास्थ्य एक नाजुक मुद्दा है जिसको बहुत ही कम लोग चर्चा का विषय बनाना चाहते हैं। खासकर महिलाएं ना तो इसके बारे में बात करना पसंद करती हैं और ना ही समस्या पैदा होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहती हैं। लेकिन जो लड़कियां 20 की उम्र की हैं, वे इस दौर में लैंगिक रूप से काफी क्रियाशील हो जाती हैं। इसलिये यही समय है जब इनको स्त्रीरोग विशेषज्ञ की सही सलाह और जानकारी की जरुरत पड़ती है।
2. पैप स्मीयर टेस्ट: इस टेस्ट का सीधा संबन्ध यौन स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। आपको शायद जानकारी नहीं होगी लेकिन यह टेस्ट तभी किया जाता है जब आपके अंदर सर्वाइकल कैंसर के तत्व पाए जाएं, जो कि वाइरस (सेक्शुअली ट्रांसमिटेड) से पैदा होते हैं। आजकल सर्विकल कैंसर की बीमारी मेट्रो शहरों में बड़े ही जोर शोर से बढ़ रही है और सबसे इसकी चपेट में सबसे ज्यादा हमारे युवा वर्ग ही आ रहे हैं। इसलिये आपको पैप स्मीयर टेस्ट साल में दो बार जरुर करवाना चाहिये।
3. खाने की गलत आदतें: लड़कियों के सिर से साइज जीरो का जुनून भले ही थोड़ा कम हो गया हो लेकिन अब भी वे अपने आहार में कोई बदलाव आने के लिये तैयार नहीं हैं। भूख लगी होती है लेकिन फिर भी ना खाने की वजह से या फिर क्रैश डाइट करने की वजह से उनमें अन्य बीमारियां पनपने लगती हैं। आप जितना भी खाएं सही खाएं और इसके लिये आपको न्यूट्रिशनिस्ट से संपर्क करना होगा।
4. मासिक धर्म समस्याएं: सही और नियमित पीरियड ना होने की वजह से भले ही आपको आज परेशानी ना हो लेकिन जब आप 30 साल की उम्र में पहुंचेगी तब यह समस्या इनफर्टिलिटी को दावत देगी। इसलिये अच्छा होगा कि आज ही इस समस्या पर ध्यान दिया जाए। हो सकता है अनियमित मासिक धर्म ज्यादा स्ट्रेस या फिर पोली सिस्ट ओवरी (पीसीओएस) की वजह से हो इसलिये जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications