Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
जानिये महिलाओं के हार्ट अटैक के लक्षण
स्टडीज के मुताबिक अभी भी महिलाओं में हार्ट अटैक एंव हार्ट डिजीज के बारे में अभी भी बहुत कुछ जानना बाकी है। क्योंकि महिलाओं में दिल की बीमारी के लक्षण बिल्कुल भी पुरुषों की दिल की बीमारी से नहीं मिलते। महिलाओं में हार्ट अटैक पड़ने से पहले उनके अंदर क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं, उसी के बारे में हम आज यहां बात करेंगे:

1. थकान- एक शोध में बताया गया कि 70 प्रतिशत महिलाओं में यह देखा गया था कि हार्ट अटैक पड़ने के महीनेभर पहले उन्हें बहुत थकान महसूस होती थी। यह थकान बहुत ही भारी होती थी, जिस वजह से उनके दिनभर की पूरी दिनचर्या पर असर पड़ता था।
2. नींद न आना- भारी थकान के अलावा महिलाओं ने बताया की उन्हें जब हार्ट अटैक आया था, तब उनकी नींद में बहुत कमी आ गई थी। भले ही वह कितनी थकी हुईं हों पर रातभर उन्हें नींद नहीं आती थी।
3. चिंता और तनाव- वैसे तो महिलाओं में तनावा काफी देखा जाता है, पर हार्ट अटैक आने से पहले उनकी चिंता और दिमाग पर तनाव हावी होने लगता है। यह पहले के मुताबिक कहीं जादा था।
4. अपच या मतली- पेट दर्द, पेट में ऐंठन, मतली, और पाचन अवरोध आदि महिलाओं के हार्ट अटैक होने के दूसरे बड़े लक्षण हैं।
5. सांस फूलना- महिलाओं को सीढ़ी चढ़ने और रोजमर्रा के घर के कामों को करते वक्त सांस फूलती थी।
6. जबड़ा, कान, गर्दन और कंधे का दर्द- कई औरतों ने जानकारी दी की उन्हें दर्द का अहसास होता था, जो कि उनके जबड़ो और नीचे गर्दन तक जा कर कभी-कभी कान के पास भी होता था। दर्द बढ़ कर कंधे तक भी पहुंच जाता था और साथ ही पीठ दर्द भी होने लगता था जिसमें गर्दन और पीछे की मासपेशियां खिंच जाती थीं।
7. फ्लू जैसे लक्षण- चिपचिपाहट, हल्कापन और कमजोरी लगना जैसे लक्षणों को देख हर महिला ने यही सोंचा की उसे फ्लू है, पर बाद में यह पता चला कि यह हार्ट अटैक के लक्षण थे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications