Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
ये हैं स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं की कुछ बुरी आदतें
पूरी दुनियाभर में महिलाएं ही एक ऐसी इंसान होती हैं जो अपने परिवार का अच्छी तरह से ख्याल रख सकती हैं। लेकिन यह बात जानकर आचर्य होता है कि महिलाएं खुद ही अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होती हैं। आज यहां पर हम कुछ ऐसी अस्वस्थ्य आदतों की बात करेंगे, जो महिलाएं अपनी रोज की दिनचर्या में अक्सर करती हैं।

1. भारी इयररिंग पहनना - महिलाओं को तरह-तरह के आभूषण पहनने का बहुत शौक होता है। जिनमें से उन्हें इयररिंग बहुत ही पसंद होते हैं। कान में लंबे और भारी इयररिंग पहन कर सो जाना या फिर दिनभर उसी को पहने रहने से इनकी संख्या कॉस्मैटिक सर्जनों के पास बढती जा रही है। क्योंकि दिनभर भारी इयररिंग पहनने से कानों पर जोर पडता है और वह फट जाते हैं। अगर आपको भारी झुमके पहनना ही है, तो रोज की बजाए केवल कभी कभार ही पहना करें और अगर पहने भी तो, उसमें एक चेन सपोर्ट के लिये जरुर होनी चाहिये।
2. क्रैश डाइट- आजकल जीरो फिगर के चक्कर में लड़कियां बहुत ही गलत ढंग से डाइटिंग कर रही हैं। जिससे उनकी सेहत पर गलत असर पड रहा है। इससे उनका वजन तो जल्द कम हो जाता है लेकिन साथ में मिलती हैं अनेको प्रकार की बीमारियां।
3. भारी हैंड बैग टांगना- कुछ महिलाएं जरुरत से ज्यादा सामान अपने बैग में भर कर चलती हैं, जिससे उनकी गदर्न और पीछे के स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ता है। इसलिये अपने बैग में फालतू का बोझ ना भरें। अगर आपको लैपटॉप ले जाना हो तो, उसके लिये पीठ पर रखने वाले बैग का ही चुनाव करें।
4. अल्ट्रा टाइट जींस पहनना- माना की स्किनी जींस का ट्रेंड बडी ही तेजी से फैल चुका है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही खतरनाक है। रिसर्च के अनुसार पता चला है कि टाइट जींस पहनने से वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन, ब्लैडर इंफेक्शन और पैरों में खून जमने जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही टाइट जींस पहन कर कभी भी भोजन नहीं करना चाहिये।
5. हाई हील- महिलाओं को हाई हील पहनना बहुत पसंद होता है, लेकिन इसको पहनने से कई दुष्प्रभाव सामने आते हैं। ऐसा करने से घुटनों, ऐडियों और रीढ़ की हड्डी में दर्द होना बहुत ही आम बात हो जाती है। हमेशा ध्यान रखें की जूते वही पहने जो शरीर को सपोर्ट दे ना की दर्द।
6. सिन्थेटिक अंडरवियर पहनना- हम सभी जानते हैं कि जननांगो की स्वच्छता बहुत महत्वपूर्ण है। सिन्थेटिक अंडरवियर जल्दी सूखती नहीं है, जिससे यीस्ट इंफेक्शन, गीलेपन की वजह से खुजली होना तथा बदबू आने का डर हमेशा बना ही रहता है। कभी-कभार सिन्थेटिक अंडरवियर पहनना कोई बुरा नहीं है लेकिन रोजाना पहनने के लिये सूती अंडरवियर का चुनाव करें।
7. सही ब्रा ना पहनना- सही ब्रा ना केवल अच्छा शेप देती है बल्कि ब्रेस्ट को सपोर्ट भी देती है। सही फिटिंग की ब्रा ना पहनने से पीठ दर्द और गर्दन दर्द को बुलावा दे सकती है। साथ ही शरीर में खून के दौरे को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिये हमेशा सही फिटिंग की ही ब्रा खरीदें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications