Latest Updates
-
Jyeshtha Gauri Pujan 2026: क्यों करते हैं गौरी पूजा? जानें गौराई माता को घर लाने का शुभ मुहूर्त और सही विधि -
पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर डाल सकती हैं रोजमर्रा की ये 3 आदतें, फर्टिलिटी डॉक्टर ने दी वार्निंग -
दुनिया की पहली रोबोट-असिस्टेड सिरेमिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी, एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे -
UPI Payment Rules: UPI के किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, क्या रहेगा फ्री? जानें आपके हर जरूरी सवाल का जवाब -
Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भगवान विश्वकर्मा की आरती -
Vishwakarma Puja 2026 Wishes: विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद...विश्वकर्मा पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Happy Birthday PM Narendra Modi: आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर इन खास संदेशों के साथ दें उन्हें शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें पोस्टप्रांडियल हाइपरग्लाइसीमिया क्या है? -
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान
पीली-नारंगी सब्जियों का सेवन कर दूर कीजिये मूत्राशय कैंसर
24 अगस्त (आईएएनएस)| संयुक्त राज्य अमेरिका में शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में कहा है कि महिलाएं फल व सब्जियों की अधिक खपत कर मूत्राशय के कैंसर के जोखिम को कम सकती हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने 185,885 वयस्कों के 12.5 वर्षो से अधिक के जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन आंकड़ों का विश्लेषण कर हवाई विश्वविद्यालय में यह बताया है।
कुल मिलाकर, मूत्राशय कैंसर से पीड़ित 152 महिलाओं और 429 पुरुषों का निदान किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन महिलाओं ने फलों और सब्जियों का सेवन अधिक किया था, उनमें मूत्राशय कैंसर का खतरा सबसे कम था।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, पीली-नारंगी सब्जियों का अधिक सेवन करने वाली महिलाओं में अन्य की तुलना में इसकी संभावना 52 प्रतिशत कम थी। अध्ययन में सुझाव भी दिया गया कि मूत्राशय कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए महिलाएं विटामिन ए, सी और ई का सेवन करें।
अध्ययन में हालांकि यह पाया गया कि पुरुषों में मूत्राशय कैंसर और फल-सब्जियों के सेवन के बीच कोई संबंध नहीं है। हवाई विश्वविद्यालय के कैंसर केंद्र में एक शोधकर्ता सोंग-यी पार्क ने एक बयान में कहा, "हमारा अध्ययन कैंसर की रोकथाम के लिए फलों और सब्जियों की सिफारिश करता है।" पार्क ने कहा, "आगे की जांच-पड़ताल में हालांकि यह समझने और व्याख्या करने की जरूरत है कि फल-सब्जियों के अधिक सेवन सिर्फ महिलाओं को ही कैंसर के जोखिम से क्यों बचाता है।" इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
