Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
महिलाओं में हार्मोन असंतुलन को ठीक करे ये आहार

हार्मोन में असंतुलन किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकता है। अगर शरीर में हार्मोन असंतुलित हो गया तो यह आपकी पूरी लाईफ को उथल पुथल कर के रख सकता है। हमारे शरीर में कुल 230 हार्मोन होते हैं, जो शरीर की अलग-अलग क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। हार्मोन की छोटी-सी मात्रा ही कोशिका के मेटाबॉलिज्म को बदलने के लिए काफी होती है। ये एक कैमिकल मैसेंजर की तरह एक कोशिका से दूसरी कोशिका तक सिग्नल पहुंचाते हैं।
हर्मोन असंतुलन के कई कारण हो सकते हैं जैसे, जीवनशैली, पोषण, व्यायाम, गलत डायट, तनाव और उम्र आदि। लोग मानते हैं कि हार्मोन असंतुलन तभी होता है जब महिला मैनोपॉज से गुजर रही होती है, खराब खान पान और एक्सरसाइज न करना आदि से यह बिगड़ जाता है। महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही हार्मोन असंतुलन के अलग अलग प्रभाव होते हैं। हार्मोन असंतुलन के कारण महिलाओं का मूड अक्सर खराब रहता है और वे चिड़चिड़ी हो जाती हैं।
यह असंतुलन स्वास्थ्य संबंधी सामान्य परेशानियां जैसे मुहांसे, चेहरे और शरीर पर अधिक बालों का उगना, समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षण नजर आना से लेकर मासिक धर्म संबंधी गड़बड़ियां, सेक्स के प्रति अनिच्छा, गर्भ ठहरने में मुश्किल आना और बांझपन जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
पुरुषों में जब हार्मोन असंतुलन होता है तब उनमें चिड़चिड़ापन, स्पर्म कम बनना और सेक्स की चाह कम हो जाती है। लेकिन हार्मोन को सतुंलित करने के लिये कई तरीके हैं, जैसे दवाइयां, योग, व्यायाम और पौष्टिक आहार का सेवन करना। यहां पर कुछ विषेश आहार दिये हुए हैं जिसका सेवन आपको हार्मोन असंतुलन से राहत दिलाएगा।

नारियल तेल
नारियल का तेल खाने में प्रयोग करने से शरीर में हार्मोन बैलेंस होने लगता है। हार्मोन असंतुलन की वजह से शरीर में जो चर्बी बढने लगी थी वह भी नारियल तेल के प्रयोग से कम होने लगेगी।

पानी
पानी पीने से शरीर हाईड्रेट रहता है और उसका स्ट्रेस लेवल भी कम होता है। तनाव यानी स्ट्रेस हार्मोन असंतुलन का सबसे बड़ा कारण है।

मेवे
मेवों में बहुत सारा प्रोटीन होता है। प्रोटीन डायट पुरुष और महिला दोनों के लिये अच्छी होती है, जो हार्मोन की गड़बड़ी से ग्रस्थ हैं।

हरी साग-सब्जी
हरी सब्जियां और बींस में बहुत सारा कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होता है जो हार्मोन असुतुलन को ठीक करने में मददगार होता है।

एवाकाडो या बटर फ्रूट
अवाकाडो में अच्छा वसा पाया जाता है जो कि शरीर के लिये अच्छा होता है। अगर आपको बाजार में एवाकाडो न मिले तो आप केला भी खा सकते हैं।

मछली
अपने आहार में सीफूड शामिल करें, टूना फिश मे बहुत सारा ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि शरीर में हार्मोन को बैलेंस करेगा।

ग्रीन टी
ग्रीन टी शरीर के लिये बहुत अच्छी होती है। इसको पीने से वेट कंट्रोल में रहता है और शरीर को बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट भी प्राप्त होता है। अगर आप एंटीऑक्सीडेंट डायट से नहीं ग्रहण कर पा रहे हैं तो सप्पलीमेंट लेना शुरु कर दें।

लहसुन
अगर इसे अपने आहार में मिलाया जाए तो यह हार्मोन को ठीक कर सकता है। दूध में कूंची हुई लहुसन डाल कर पीने से फायदा मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
