Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
40 में भी फिट कैसे रहें?
क्या आप 40 की उम्र पार करने वाली हैं यह एक ऐसी उम्र होती है जिसमें शरीर ढलने लगता है और आपकी खूबसूरती घटने लगती है। 40 की उम्र में फिट रहना बहुत जरुरी है क्योंकि इस समय आपके शरीर पर मोटापा बढने लगता है और पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है जिससे खाना आसानी से पच नहीं पाता। यह वह उम्र का पड़ाव है जिस समय आपको अपने शरीर पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
रोज समय पर ब्रेकफास्ट करना, नियमित एक्सरसाइज करना, खुद को पॉजिटिव रखना, रेगुलर चेकअप करवाना आदि 40 की उम्र के बाद जरुरी हो जाता है। आपको समझना होगा कि आपकी बॉडी बदल रही है और अब उसे खास देखभाल की जरुरत पडे़गी। आइये देखते हैं आपको 40 की उम्र में क्या करने की जरुरत है।

40 में भी फिट कैसे रहें?
1. रेगुलर चेकअप करवाएं- कोई भी एक्सरसाइज प्रोग्राम शुरु करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। हो सकता है कि आपको कोई बीमारी या दर्द हो। यह उन लोगों के लिये सलाह है जो लोग घर पर बहुत दिनों से खाली बैठे थे और अब वे एक्सरसाइज करने की सोंच रहे हैं।
2. रोज 1 घंटा टहलें- आपको हर रोज 20 मिनट टहलना चाहिये, फिर धीरे-धीरे अपनी वॉकिंग को बढाना चाहिये।
3. एक्सरसाइज करें- जब आप 40 साल की होने लगें तो यह बहुत जरुरी है कि आप एक्सरसाइज करना शुरु कर दें। इससे आप हमेशा फिट रहेगीं और आपको कोई बीमारी भी नहीं होगी।
4. सही खान-पान- अगर संभव हो तो किसी अच्छे डायटीशियन से मिल कर अपना डायट चार्ट बनवाएं।
5. अच्छे से सोएं- अच्छी नींद लें। इससे आपके शरीर ने जो एक्सरसाइज की होगी, सोने से उसे आराम मिलेगा और आप फिर से तरोताजा हो जाएंगी।
6. मेडिटेट और योगा करें- केवल शारीरिक व्यायाम काफी नहीं होता बल्कि इस उम्र में आपको योग और ध्यान सीख कर खुद को मांसिक रूप से भी फिट रखने की जरुरत होती है।
7. अच्छी किताबे पढ़े- रात को सोने से पहले अपनी मन पसंद किताब के 2-4 पन्ने अवश्य पढे़। इससे आप हमेशा पॉजिटिव और मोटिवेट रहेगीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications