Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गुप्तांगो की बदबू से बचने के जाँचे परखे घरेलू उपाय
महलियाओं में गुप्तांगों में बदबू एक सामान्य समस्या है। गुप्तांगो की बदबू और कुछ नहीं बल्कि एक अवांछित महक होती है। जीवाणु या यीस्ट संक्रमण, यौन रोगों या फिर सफाई में कमी के कारण ऐसा होता है। गुप्तांगों में बदबू की स्थिति काफी शर्मसार करने वाली होती है अतः इसका निदान शीघ्रतम आवश्यक है। महिलाओं के लिए कामेच्छा बढ़ाने के तरीके
गुप्तांगो में बदबू सामान्य कारण निम्नलिखित हैं-
- यीस्ट संक्रमण
- गोनोरिया
- अत्यधिक मीठा भोज्य पदार्थ खाना
- पेल्विक इन्फ्लेमेटरी रोग
- यौन रोग
- साफ सफाई में कमी
- चुस्त कपड़े
- महकने वाले या त्वचा के लिये कठोर साबुन का प्रयोग
लक्षण
- गुप्तांगो में बदबू की पहचान निम्नलिखित लक्षणों के आधार पर की जा सकती है-
- गुप्तांगो के पास खुजली
- लाली
- मछली जैसी या जंग जैसी महक
- गुप्तांगो में बदबू का उपचार

1- खूब पानी पियें
गुप्तांगो में बदबू से निजात पाने के लिये आपको प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिये। पानी शरीर से प्राकृतिक रूप से नुकसानदेह विषपदार्थों और जीवाणुओं को हटाने के साथ-साथ उपापचयी सक्रियता बढ़ाता है। पानी शरीर से अतिरिक्त शर्करा को भी हटाता है क्योंकि शर्करा गुप्तांगो में बदबू का प्रमुख कारण माना जाता है।

2- दही
दही खाने से गुप्तांगो में बदबू को नियन्त्रित किया जा सकता है। इसमें लैक्टोबेसिलस की मात्रा अधिक होती है जो गुप्तांगो के पीएच (अम्लियता) को सन्तुलित करता है। आप गुप्तांगो में दही को लगा भी सकती हैं। रूई का फाहा लेकर उसे पानी से पतले किये हुये दही में फूल जाने दें। फिर इस फाहे को गुप्तागों में 5 मिनट के लिये रखें। इसके बाद गुप्तांगों को ठंडे पानी से भलीभाँति धुल लें।

3- चाय के पेड़ का तेल
चाय के पेड़ का तेल गुप्तांगो की बदबू दूर करने का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। यह एक बेहतरीन प्रतिकवक और प्रतिजीवाणु के रूप प्राकृतिक उपचार है। इसे दो चम्मच लेकर पानी मिलाकर पतला कर ले। अब इसमें रूई के फाहे को भिगोकर कुछ मिनटों के लिये गुप्तांगों में रखें। यह प्रकिया नहाने से एक घण्टा पहले और हफ्ते भर दैनिक रूप से करें। यह गुप्तांगो में बदबू से निजात पाने की अच्छी बूटी है।

4- मेथी
दो चम्मच मेथी के बीज, एक गिलास पानी में रात भर के लिये भिगो दें। अगली सुबह उठने के बाद नाश्ते से पहले छानकर पानी को पी लें। इस उपचार को दो हफ्ते के लिये दोहरायें। मेथी गुप्तांगो में बदबू से निजात पाने की सबसे अच्छी बूटियों में से एक है। अगर नियमित रूप से सेवन किया जाये, तो यह महिलाओं में हार्मोन स्तर को सुधारने के साथ-साथ मासिक चक्र को नियमित करने में भी सहायक है।

5- लहसुन
लहसुन का ताजा लेप बनाकर गुप्तांगों की दीवारों पर लगायें। 8 से 10 मिंनट के लिये लगा रहने दें। इसके बाद नहा लें। लहसुन एक प्रभावशाली प्रतिकवक और प्रतिजीवाणु कारक है जो कि गुप्तांगो में बदबू उत्पन्न करने वाले जीवाणुओं से लड़ने में सहायक है।

6- नीम का पानी
गुप्तांगो में बदबू से निपटने के लिये नीम सर्वश्रेष्ठ उपायों में से एक है। कुछ नीम की पत्तियाँ पानी में उबाल लें। ठंडा होने के बाद इस पानी से गुप्तांगों को धुल लें। आप नीम के तेल का भी प्रयोग कर सकती हैं।

7- सफेद सिरका
गुनगुने पानी वाले बाथ टब में आधा कप सफेद सिरका तथा थोड़ा सा नमक डालें। इसमें अपने गुप्तांगों को भिगो दें। सफेद सिरका गुप्तांगो में बदबू की समस्या से काफी हद तक राहत देता है क्योंकि यह गुप्तांगों के पीएच (अम्लियता) को संतुलित करता है।

8 सेब का सिरका
सेब के सिरके में प्रतिजीवाणु के अच्छे गुण होते हैं इसलिये यह गुप्तांगो से बदबू हटाने का प्रभावशाली घरेलू उपचार है। गुनगुने पानी वाले बाथ टब में सेब के सिरका डाल कर अपने आप को भिगोयें। सेब का सिरका गुप्तांगों की अम्लीय प्रकृति को वापस लाता है जिससे बदबू दूर हो जाती है।

9- इत्र
अगर आप गुप्तांगो की बदबू से ग्रसित हैं तो घुटनों से लेकर अन्दर की ओर की जाँधों तक इत्र का छिड़काव करें जिससे अच्छी महक बनी रहे। इत्र से बदबू कम करने में काफी हद तक सहायता मिलती है।

10- आँवला
गुप्तांगो से बदबू से निजात पाने के लिये आप आँवले को कच्चा या फिर अचार के रूप में ले सकती हैं। आँवला प्राकृतिक रूप से रक्तशोधक है और यह गुप्तांगो में बदबू फैलाने वाले रोग ल्यूकोरिया को भी होने से रोकता है।

11- बोकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी गुप्तांगो में बदबू फैलाने वाले संक्रमण से लड़ने में एक और कारगर उपाय है क्योंकि यह शरीर के पीएच को संतुलित करता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें।

12- खट्टे फल खायें
सन्तरे, नींबू, अंगूर और अनन्नास जैसे खट्टे फल खूब खायें। इनमें विटामिन सी खूब होता है जो आपके प्रतिरक्षण तन्त्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर से अवांछित विष पदार्थों को हटाता है।

13- उपलब्ध दवायें आजमायें
गुप्तांगो से बदबू रोकने के लिये आप काउन्टर पर उपलब्ध दवाओं जैसे तरल क्लोरोफिल का सहारा ले सकती हैं। 5-6 चम्मच तरल क्लोरोफिल लेकर खूब पानी पियें। इस दवा को दो हफ्ते के लिये लें।

14- वैजिसिल – महिलाओं का पाउडर
गुप्तांगो से बदबू हटाने के लिये बाजार में कई प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं। ऐसा ही एक उत्पाद वैजिसिल - महिलाओं का पाउडर है जो तेजी से नमी और गुप्तांगों की बदबू सोख लेता है। यह शत प्रतिशत टैल्क मुक्त होता है जो की अधिक नमी से सुरक्षा प्रदान करता है और गुप्तांगों की मुलायम त्वचा को बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
