Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
ब्रेस्ट कैंसर से बचने के 7 उपाय
भारत में पिछले दो दशकों में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ गए हैं। वर्तमान में कैंसर के सभी प्रकारों में यह प्रकार बहुत आम हो गया है जिसके कारण देश में महिला मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है। वर्तमान अध्ययन के दौरान 28 में से एक महिला ब्रेस्ट कैंसर का शिकार होती है। गाँवों की तुलना में शहरों और महानगरों में यह अनुपात बहुत अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका अनुपात 60 में से एक है अर्थात बहुत कम है।
परंतु आज तक इसके बढ़ने का कोई निश्चित कारण पता नहीं चल सका है। केवल इतना पता चला है कि जीवन के लिए धोखादायक इस बीमारी के कारण जीवनशैली में परिवर्तन और हेरिडिटी है।ये है ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने का आयुर्वेदिक हथियार
यहाँ कुछ उपाय बताए गए हैं जिनके द्वारा आप ब्रेस्ट कैसर के खतरे से बच सकते है:

1. नियमित तौर पर शारीरिक व्यायाम करें
प्रतिदिन व्यायाम करने से आप वास्तव में ब्रेस्ट कैंसर से बच सकते हैं। इसके अलावा घर के काम करना भी एक अच्छा उपाय है। शारीरिक गतिविधि करने से शरीर की चर्बी कम होती है जिसके कारण एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोंस स्त्रावित होते हैं। फैट कोशिकाएं ही कैंसर संबंधी ट्यूमर या गाँठ बढ़ने के लिए ज़िम्मेदार होती हैं।

2. शराब का सेवन न करें
कुछ अध्ययनों से पता चला है कि शराब का सेवन करने से भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। अत: इसका सीमित मात्रा में सेवन करें या संभव हो तो इसे टालें।

3. स्तनपान
वे महिलाएं जिन्होनें अपने बच्चे को स्तनपान करवाया है उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने की तुलना उन महिलाओं से पांच प्रतिशत कम होती है जिन्होंने अपने बच्चे को स्तनपान नहीं करवाया है।

4. आवश्यकता से अधिक वज़न न बढ़ने दें
ब्रेस्ट कैंसर का अन्य कारण मोटापा या वज़न अधिक होना भी है। रजोनिवृत्ति के बाद के मोटापे के कारण महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। अत: वज़न बहुत अधिक न बढ़ने दें जिससे ब्रेस्ट कैंसर की संभावना कम हो जाए।

5. स्वास्थ्यवर्धक खाना खाएं
संतुलित आहार लें जिसमें फल और सब्जियां शामिल हों तथा वसा युक्त खाद्य पदार्थ और कार्बोहाइड्रेट न खाएं। वे महिलाएं जो अधिक वसा युक्त आहार लेती हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना अधिक होती है।

6. डिब्बाबंद खाद्य/पेय पदार्थों से बचें
डिब्बाबंद खाद्य/पेय पदार्थों का उपयोग सीमित मात्रा में करें या न करें। इन डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों में कुछ रासायनिक यौगिक होते हैं जो एस्ट्रोजन की तरह कार्य करते हैं जिसके कारण महिलाओं में कैंसर की संभावना कम हो जाती है। बहुत अधिक तापमान पर खाना पकाने से भी इस बीमारी की संभावना बढ़ जाती है।

7. सूर्य की रोशनी अच्छी होती है
अध्ययनों से यह भी पता चला है कि सूर्य की रोशनी में जो विटामिन डी होता है वह वह एंटी कैंसर हार्मोंस को उत्तेजित करता है जिसके कारण ब्रेस्ट कैंसर की संभावना कम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
