Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हाई हील पहनने के बावजूद भी नहीं होगा पैरों में दर्द: टिप्स
यह जरुरी नहीं है कि आप जितनी बार भी घर से बाहर निकले उतनी बार हाई हील पहन कर निकले। हाई हील का बार - बार प्रयोग आपकी हील बोन को हमेशा के लिये डैमेज कर सकता है। कई महिलाएं पैर में दर्द होने के बावजूद भी हाई हील पहन कर चलती, डांस करती और दौड़ती है। महिलाओं को हाई हील पहनने के बाद भयंकर दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप हाई हील की शौकीन हैं, तो यह जान लें कि पैर से लेकर रीढ की हड्डी तक इसका प्रभाव पडता है। शुरुआत में इसका असर पैरों में सूजन के रूप में दिखता है, लेकिन बार-बार हाई हील के प्रयोग से पंजों, पांव में दर्द, नसों में खिंचाव, कमर दर्द, पीठ दर्द और घुटनों में दर्द की समस्या होने लगती है। अगर हाई हील पहनना आपकी मजबूरी है तो, आपके लिये ये टिप्स बडे़ काम के होगें, जिसमें बताया गया है कि हाई हील को कैसे पहने जिससे पैरों में दर्द ना हो। देखें: आपके बारे में क्या कहते हैं आपके जूते

हाई हील पहनने के बावजूद भी नहीं होगा पैरों में दर्द: टिप्स
1. हील फिटिंग: पैर और एडी में उस समय ज्यादा दर्द पैदा हो सकता है, जब आप सही साइज का हीन न पहनती हों। आपको सही साइज की हील पहननी चाहिये और यह बहुत ही आरामदेह होनी चाहिये। कभी भी टाइट फिटिंग वाली हाइ हील नहीं पहननी चाहिये , नहीं तो इससे हील में दर्द शुरु हो जाता है।
2. कुशन: हाइ हील के साथ आप बहुत चलती या खड़ी रहती होगी तो, अच्छा हेागा कि हील के अंदर अच्छा और मुलायम कुशन लगवा लें। ऐसा करने से आपके पंजे दर्द नहीं होगें। ठहरिये! कहीं आप सैंडल खरीदने तो नहीं जा रहीं...
3. हील स्लोप: 4 इंच और 6 इंच की हाइ हील में आगे की ओर झुकाव काफी गहरा होता है। डायरेक्ट स्लोप होने पर पैरों में दर्द बढ जाता है इसलिये अच्छा होगा कि आप प्लेटफार्म या वेज हील खरीदें।
4. आगे की ओर खुली हुइ हील: अगर हील आगे की ओर खुली हुइ होगी तो प्रेशर दोनों हिस्सों में बंट जाएगा। बंटा हुआ प्रेशर पैरों में दर्द होने से बचाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
