Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्तन कैंसर से जीतना है, तो करें व्यायाम
आईएएनएस। आज स्तन कैंसर इस कदर बढ गया है कि महिलाओं में इसका डर कम उम्र से ही बैठने लगा है। तो क्या आप भी स्तन कैंसर को मात देना चाहती हैं? अगर आपका जवाब है हां, तो बिना देर किये हुए अभी से ही दौड़ने निकल जाएं। जी हां, एक अध्ययन में पता चला है कि स्तन कैंसर के जो मरीज सप्ताह में ढाई घंटे नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम किया करते हैं, उनकी जान का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
MUST CLICK: ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में असरदारी ये फूड
अमेरिका के डिपॉर्टमेंट ऑफ एनर्जी की लॉरेंस बर्केली नेशनल लैबोरेटरी ने इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर में सलाह दी कि स्तन कैंसर के मरीजों को अधिक व्यायाम करने की सलाह उनके जीवन का रक्षामंत्र बन सकती है।

हल्की दौड़ लगाना चहलकदमी करने से बेहतर साबित हो सकता है। बर्केली लैब के जीवन विज्ञान विभाग के पॉल विलियम्स द्वारा किए गए 'नेशनल रनर्स एंड वॉकर्स हेल्थ स्टडी' में स्तन कैंसर के 986 मरीजों की दिनचर्या को रिकार्ड किया गया।
अध्ययन में पता चला कि प्रतिवर्ष स्तन कैंसर के ऐसे मरीज जो व्यायाम के रूप में सिर्फ चहलकदमी करते हैं, उनमें 714 में से 31 लोगों की मौत हुई, जबकि जो लोग हल्की दौड़ लगाते हैं, उनमें 272 में से सिर्फ 13 लोगों की जानें गईं।
7 टिप्स ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिये
चहलकदमी करने वाले और हल्की दौड़ लगाने वाले कैंसर के मरीजों का जब अलग अलग अध्ययन किया गया, तो पता चला कि हल्की दौड़ लगाने वाले मरीजों का मृत्युदर केवल चहलकदमी करने वाले मरीजों से काफी कम है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
