Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
ब्रेस्ट साइज को नेचुरली कम करने के 10 तरीके
क्या आप स्तनों में भारीपन के कारण खुद को नीचे की ओर खिंचा हुआ महसूस करती हैं? अगर हां तो आपको अपने ब्रेस्ट साइज को नेचुरली कम करने के बारे में सोचना चाहिए। ब्रेस्ट में भारीपन की वजह से अक्सर महिलाओं को रीड़ की हड्डी और कंधे में दर्द की शिकायत रहती है।
ऐसे में जरूरी है कि आप अपने ब्रेस्ट के साइज को कम करें। इसका सबसे आसान तरीका है कुछ एक्सरसाइज। जिम में वर्कआउट के दौरान आप कुछ खास एक्सरसाइज के जरिए अपने ब्रेस्ट साइज को कम कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा संभव नहीं, लेकिन यह मुमकिन है। बशर्ते कि आप सही एक्सरसाइज का चुनाव करें।
इस तरह से बचाएं अपने ब्रेस्ट को लूज़ होने से
इसके अलावा आप अपने खान-पान में बदलाव लाकर भी शरीर के उपरी हिस्से के वजन को नेचुरली कम कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात का! आइये आज हम आपको कुछ ऐसे कारगर तरीकों के बारे में बताते हैं, जिससे आप अपने ब्रेस्ट साइज को कम कर सकते हैं।
गलत फिटिंग ब्रा पहनने के नुकसान
ध्यान रहे, इन एक्सरसाइज को करने पर आप अपने कंधे और पीठ में काफी दर्द महसूस करेंगे। इसलिए जरूरी है कि ब्रेस्ट साइज कम करने वाले एक्सरसाइज के साथ-साथ पीठ को मजबूत करने वाले एक्सरसाइज भी करते रहें।

कार्डियो ट्रेनिंग
कार्डियो ट्रेनिंग ब्रेस्ट साइज पर जादुई असर करता है। अगर आप एक हफ्ते तक लगातार कार्डियो करेंगे तो यह ब्रेस्ट के फैट को कम करने में मददगार साबित होगा।

एरोबिक्स
ब्रेस्ट साइज को नेचुरली कम करने के लिए एरोबिक्स सबसे आसान तरीका है। इसकी शुरुआत आप साइकलिंग या ब्रिस्क वाॅकिंग जैसे आसान तरीकों से कर सकते हैं।

डांस
डांस स्टेप के सही चुनाव से आप ब्रेस्ट साइज को कम कर सकते हैं। उन डांस स्टेप्स पर ध्यान दें जो छाती के हिस्से में मूवमेंट पैदा करते हों।

मसाज
मसाज के जरिए भी ब्रेस्ट के फैन को बर्न किया जा सकता है। हालांकि इसके जरिए ब्रेस्ट साइज को कम करने में काफी समय लग जाएगा। मसाज के लिए एसेंसियल या नेचुरल आॅयल का इस्तेमाल करेें।

अदरक
अदरक फैट को आसानी से बर्न करने में मदद करता है। साथ ही इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है। एक कप गर्म पानी में पीसा हुआ अदरक और एक चम्मच शहद मिलाकर पीयें। यह छाती के फैट को बर्न करने का सबसे कारगर तरीका है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी वेट लाॅस और ब्रेस्ट साइज कम करने में काफी प्रभावी होता है। हर दिन कम से कम दो बार ग्रीन टी पीने से ब्रेस्ट साइज को नेचुरली कम करने में मदद मिलेगी।

अलसी का बीज
अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को कम करने में मदद करता है। अगर आप एक ग्लास भिगोया हुआ फ्लैक्स सीड का सेवन करेंगी तो कुछ ही दिन में आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। हलांकि इस दौरान आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें।

अंडे की सफेदी
सुडौल ब्रेस्ट के लिए अंडे की सफेदी सबसे अच्छा प्राकृतिक तरीका है। एक अंडे की सफेदी में एक चम्मच प्याज का रस मिलाकर लेने से आपके ब्रेस्ट में कठोरता आएगी और यह आकार में कम दिखने लगेगा। इसका सेवन हफ्ते में कम से कम दो बार अवश्य करें।

नीम
अगर आप नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज को कम करना चाहते हैं तो आपको हर्बल ट्रीटमेंट की भी जरूरत पड़ेगी। एक मुठ्ठी नीम के पत्ते को उबाल लें। अब इसमें थोड़ा हल्दी और एक चम्मच शहद मिला दें। फिर पानी को अच्छे से मिलाकर इसका सेवन करें। आपको दो हफ्ते में परिणाम नजर आने लगेगा।

फिश आॅयल
फिश आॅयल में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है। ब्रेस्ट साइज को कम करने में यह भी काफी कारगर होता है। साथ ही आप ओमेगा-3 फैटी ऐसिड से युक्त मछली का सेवन भी कर सकते हैं। जैसे कि साॅलमन, ट्यूना या फिर मैकेरेल।



Click it and Unblock the Notifications