Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिर छाया ऐश्वर्या का जादू
कांस फिल्म फेस्टिवल हों और ऐश्वर्या के कदमों की दस्तक वहां न पड़ें, हो ही नहीं सकता। 2002 से लगातार ऐश्वर्या, कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती आ रही है।
हर साल सभी फैशन क्रेजी लोगों की निगाहें उनकी खूबसूरत और ग्लैमरस ड्रेस पर होती है जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा देती है। 2015 के कांस समारोह में भी सभी की निगाहें, ऐश्वर्या की ड्रेस पर ही होगी।
READ: Jabong: Grab up to 50% Off across site Hurry!
2002 से 2014 के बीच ऐश्वर्या की लाइफ में कई चेंज आएं, उनकी शादी हुई, वह मां बनी, लेकिन उनकी सुंदरता और ड्रेस को कैरी करने के अंदाज में बिल्कुल फर्क नहीं आया। रेड कारपेट पर उनका अंदाज हमेशा से ही अलग रहा है।
READ: वोग इंडिया के लिये ऐसे ग्लैमरस अवतार में नज़र आई ऐश
क्या आपको पता है कि नीली आंखों वाली ऐश्वर्या ने हर साल रेड कारपेट पर कौन-कौन सी ड्रेस पहनी हैं। अगर नहीं, तो आइए हम बताते है कि ऐश्वर्या ने इन सालों में कान फिल्म फेस्टिवल में कौन-कौन सी ड्रेस पहनकर सबके दिलों को जीत लिया।
READ: रोबर्टो कावाली की गाउन में दिखी ऐश्वर्या राय

2002:
2002 में होने वाले फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने नीता लुल्ला की डिजाइन की गई येलो यारी को कैरी किया था, जिस पर उन्होने ओटीटी ज्वैलरी को पहना था। इस साड़ी को पहनने के बाद ऐश्वर्या बहुत सुंदर और इंडियन लुक को जस्टिफाई करने वाली लग रही थी।

2003:
एक बार फिर से नीता लुल्ला के कलेक्शन से नियॉन कलर की साड़ी ने एेश्वर्या की खूबसूरती को बढ़ा दिया। इस साड़ी को सीधे पल्लू पर पहना गया था, जो उन पर काफी फ़ब रही थी।

2004:
इस कान फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने वेस्टर्न लुक की सिल्वर टच ड्रेस को पहना,जिसे नीता ने डिजाइन किया था। इसके साथ ऐश्वर्या ने एक उसी शेड का क्लच लिया था।

2005:
प्लगिंग नेक लाइन का फ्लावरी गाउन, 2005 के कान समारोह में ऐश्वर्या ने पहना था। जिसके साथ ऐश्वर्या ने ब्लैक सैंडल और स्टोल लिया था।

2006:
2006 के कान समारोह में ऐश्वर्या ने मिडनाइट ब्लू कलर का स्कीन हगिंग गाउन पहना था। इसमें वह काफी सेन्सुअल लग रही थी। उन्होने ड्रेस के साथ में स्नैक लुक वाला नेकपीस भी पहना था।

2007:
2007 में ऐश्वर्या की शादी हो गई थी और वह पहली बार अभिषेक के साथ रेड कारपेट पर उतरी थी। इस दौरान, उन्होने व्हाइट कलर का स्ट्रेपलेस गाउन पहना था, जिस पर स्पार्कलिंग डायमंड ज्वैलरी और शिमरी क्लच लिया था।

2008:
डल गोल्डन ब्राउन गाउन को पहनकर ऐश्वर्या, जब अपने ब्लैक सूटेड हसबैंड के साथ फेस्ट में एंटर हुई तो सभी की निगाहें थम सी गई थी। जी हां, इस गाउन में वह बेहद सेक्सी लग रही थी।

2009:
2009 के कान में ऐश्वर्या ने कुछ नया ट्राई किया और व्हाइट पिकॉक गाउन के साथ वह रेड कारपेट पर उतरी। इस गाउन में बहुत सारी लेयर्स थी और स्ट्रीपलेस था। फेदर लुक वाला यह गाउन उस समय काफी नया और लेटेस्ट था।

2010:
मरमेड कलर का नेट वाला वन-सोल्डर गाउन, ऐश्वर्या ने 2010 के कान फेस्ट में पहना था। जिसके साथ उन्होने लाइट मेकअप किया और उसी फेब्रिक का क्लच लिया।

2011:
2011 के कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने एली साब वन सोल्डर एम्ब्रायॅडेड गाउन को पहना था, जिसे कम्पलीट ज्वैलरी के साथ रेडी किया गया था, इसका क्लच भी इसी तरह से डिजाइन था।

2012:
इस साल ऐश्वर्या ने बेटी को जन्म दिया था, लेकिन वह रेड कारपेट पर स्पॉर्कलिंग एंगलो कैटस्पेसिस मैक्सीड्रेस में दिखाई दी।

2013:
2013 में ऐश्वर्या का लुक बिल्कुल इंडियन था, उन्होने हैवी वर्क वाली गोल्डन साड़ी पहनी थी और जूड़ा लगाया था।

2014 (फर्स्ट लुक):
2014 के फर्स्ट लुक में ऐश्वर्या ने गोल्ड रॉर्ब कावाल्ली ऑफ सोल्डर जलपरी गाउन पहना था। इसमें वह बिल्कुल जलपरी जैसी ही लग रही थी, हालांकि कुछ समय बाद यह ड्रेस काफी विवादों में घिरी रही थी।

2014 (सेकेंड लुक):
सेकेड लुक में ऐश्वर्या ने व्हाइट कलर की ड्रेस को पहना था, जो एक बार फिर से रॉबटो कावाली स्ट्रेपलेस थी।



Click it and Unblock the Notifications
