Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
प्राकृतिक रूप से कैसे ठीक करें स्तन की गांठ को?
स्तनों में होने वाली हर गांठ कैंसर की बीमारी का संकेत नहीं देती है। अगर आपको शंका है तो डॉक्टर से परामर्श लें और जांच करवाएं। कई बार स्तन में सिस्ट बन जाते हैं जो वसा की हो सकती हैं। ये हानि नहीं पहुंचाती हैं और आसानी से हट सकती हैं।
READ: प्राकृतिक रूप से ब्रेस्ट बढ़ाने के लिये खाएं ये 14 आहार
आयुर्वेद में कुछ ऐसे भी घरेलू उपचार हैं जिनसे इन सिस्ट को गलाया जा सकता है। आइए जानते हैं स्तनों की गांठ को दूर करने का प्राकृतिक उपचार:

खुराक और नमक पर नियंत्रण:
खुराक पर नियंत्रण रखकर स्तनों की गांठ को हटाया जा सकता है। इसी प्रकार, अगर किसी महिला को स्तन में गांठ है तो उसे नमक की मात्रा का सीमित सेवन ही करना चाहिए।

आयोडीन की कमी को दूर करें:
आयोडीन की कमी से भी कई बार स्तनों में गांठ का निर्माण होने लगता है। इसलिए बेहतर होगा कि सबसे पहले आयोडीन की कमी को दूर किया जाये, इसके लिए आयोडीन युक्त नमक का सेवन करें।

स्तनों की मसाज:
स्तनों की मसाज सही तरीके से करने से भी गांठ पिघल जाती है। इससे रक्त का संचार अच्छी तरह होता है और लम्फ ग्लैंड्स के द्वारा सिस्ट से फ्लूएड बाहर निकल जाता है।

ब्रा:
स्तनों में गांठ होने से उसमें दर्द या खिचांव हो सकता है, ऐसे में सपोर्ट ब्रा को पहनें, इससे स्तनों पर दबाव नहीं पड़ेगा।

खुराक में सब्जियां शामिल करें:
खाने में हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। सब्जियों में एस्ट्रोजन होता है जो दर्द और खिचांव से राहत दिलाता है।

कैफीन न लें:
कैफीन से गांठ का विकास हो सकता है, इसलिए ऐसा कोई भी पेय पदार्थ न पिएं, जिसमें कैफीन की मात्रा हों।

चेक करें:
गांठ हैं तो उसका निरीक्षण छूकर करते रहें। अगर उसमें ज्यादा ग्रोथ लगती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

कैंसर, गांठ, चकत्ते के उपचार हेतू औषधि:
आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां हैं जो बड़ी से बड़ी बीमारी का भी उपचार कर देती हैं। लेकिन गांठ के मामले में कोताही न बरतें और डॉक्टर से भी सलाह लेते रहें।



Click it and Unblock the Notifications
