Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
इस तरह से बचाएं अपने ब्रेस्ट को लूज़ होने से
सुंदर ब्रेस्ट न केवल महिला की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं बल्कि उसके अंदर छुपे हुए आत्मविश्वास को भी बढाते हैं। अब जब ऐसी बात है तो कई महिलाएं अपने उस कर्व को मेंटेन करने के लिए बहुत उपाय करती हैं। कई महिलाएं आकर्षक लुक और अपील पाने के लिए अलग-अलग तरह की ब्रा पहनना पसंद करती हैं। चाहे वह पैडेड ब्रा हो या फिर अंडरवायर, यह ब्रेस्ट को हर तरह का शेप और साइज प्रदान करती है।
MUST READ: स्तनों को बढ़ाने के लिए पांच हर्ब
उम्र के किसी भी दौर में महिलाएं स्तन के आकार और साइज की समस्या से जूझ सकती हैं। ब्रेस्ट फैटी टिशू से बने हुए होते हैं और इन टिशू की प्रवृत्ति होती है कि वह सालभर में शिथिल होने लगते हैं। पर ब्रेस्ट लूज़ होने के कई और भी प्रमुख कारण हैं जैसे, ब्रेस्टफीडिंग, गलत ब्रा पहनना और बुढ़ापा। अगर आप सही केयर करेंगी तो ब्रेस्ट की लूज होने की नौबत कभी नहीं आएगी।

1. पूरी तरह फिट ब्रा पहनें
हमारे शरीर का कोई भी हिस्सा गुरुत्व गुरुत्वाकर्षण से इतना प्रभावित नहीं होता है जितना कि हमारे स्तन| इसका सबसे मुख्य कारण है सही नाप की ब्रा नहीं पहनना| यह बहुत जरूरी है कि आप सही नाप की ब्रा पहनें जिससे कि स्तन सही शेप में रहें और आपका पूरा लुक अच्छा दिखे| ब्रा का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि आपके स्तन उछले नहीं और बाहर की तरफ नहीं निकलें| जब इसकी पट्टियाँ ज्यादा कसी हुई या ज्यादा ढीली होती हैं तो ब्रा बदल लें| यदि आपको अपने ब्रा के आकार के बारे में जानकारी नहीं है, तो किसी प्रॉफेश्नल से सलाह लें ताकि आकार का ठीक नाप हो सके।

2. मसाज
इन्हें आकार में अपने सुडौल बनाए रखने के लिए रोजाना मोश्चर करें| इससे त्वचा कोमल रहेगी और लचिलापन बना रहेगा| अपने स्तनों को ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर की और मसाज करें| इसे रोजाना 10 मिनट तक करें| इससे ऊतकों में रक्त का सही संचार होगा और लचकता बनी रहेगी| इसके लिए आप ग्वारपाठे का जैल, बादाम का तेल या अन्य वनस्पति तेल इस्तेमाल कर सकते है

3. स्वास्थ्यप्रद आहार लें
स्तनों को लटकने से बचाने के लिए स्वास्थ्यप्रद आहार बहुत जरूरी है| स्तनों के ऊतकों के निर्माण और स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए शरीर को स्वास्थ्यप्रद आहार की आवश्यकता है| स्वस्थ त्वचा के लिए विटामिन ई और डी बहुत जरूरी है| इसके साथ ही ब्रेस्ट कैंसर को रोकने के लिए खाने में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी लें| अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियाँ, गाजर, नट्स, टमाटर, अनेक अनाज भी शामिल करें

4. वजन स्थिर रखें
नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से वजन को स्थिर बनाए रखें| वजन के कम या ज्यादा होने से ऊतकों में खिंचाव हो जाता है| यह स्तनों के लचीलेपन को प्रभावित कर सकता है| स्तनों के ढीलेपन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुझावित वजन ही बरकरार रखें| वजन के कम या ज्यादा होने से स्तनों के ऊतकों में खिंचाव बढ़ सकता है|

5. आवश्यकता से अधिक व्यायाम
हर चीज की अति बेकार होती है, ऐसे ही ज्यादा व्यायाम भी| ऐसा करने से स्तन लचीलापन खो देते हैं| जिनका साइज ज्यादा है उन्हें ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है| बड़े स्तनों से स्नायु तंत्र और उससे जुड़े ऊतकों को नुकसान हो सकता है| इसलिए ज्यादा देर तक जोगिंग नहीं करें और व्यायाम करते समय सपोर्टिव या स्पोर्टी ब्रा पहनें| ऐसा कहा जाता है कि अच्छी दिनचर्या से स्तनों को सुडौल रखा जा सकता है| छाती से संबन्धित व्यायाम जैसे पुश अप, चेस्ट प्रैस, आदि भी इसमे मददगार हैं|

6. जल का सेवन
आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पीये| त्वचा जब निर्जलित होती है तो त्वचा पर झुर्रियां पड़ जाती हैं और लटक जाती है| इसलिए इससे बचने के लिए त्वचा को हाइड्रेटेड और नम रखें| पानी के अलावा आप अन्य तरल पदार्थ और खट्टे फल भी ले सकती हैं|

इसके अलावा और क्या करें?
- शराब और स्मोकिंग छोड़ें
- बैठते और खड़े होते समय सही मुद्रा रखें
- पूरी नींद लें
- पुरानी ब्रा को समय पर बदलें
- स्तन की त्वचा को मोइश्चर करते रहें



Click it and Unblock the Notifications