Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
पीरियड्स में भूल कर भी ना करें ये काम नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी
हाल के अध्ययन में एक बात सामने आई है कि वे महिलाएं जो मासिक धर्म से गुज़र रही होती हैं, उन्हें पार्टनर से शारीरिक संबन्ध बनाने की इच्छा काफी तेजी से होती है क्योंकि उनके अंदर बहुत ही तेजी से हार्मोन परिवर्तित हो रहे होते हैं। इसी तरह से महिलाओं में मूड में बदलाव, पेट के निचले हिस्से में दर्द और अन्य परेशानियां होती हैं।
READ: पीरियड्स के दौरान भारी ब्लीडिंग हो तो अपनाएं ये घरेलू उपचार
कहते हैं कि 90 प्रतिशत महिलाओं को उन दिनों में धैर्यपूर्वक कदम बढ़ाना चाहिये और अपने मूड को ठीक रखना चाहिये। अगर पीरियड्स क्रैंप हैं तो उससे डील करने के लिये घरेलू उपचारों का प्रयोग करना चाहिये।
READ: मासिक धर्म से संबंधित साफ-सफाई के 10 टिप्स
आज हम आपको ऐसी जरुरी बातें बताएंगे जो पीरियड्स के दिनों में नहीं करनी चाहिये। अगर आप इसे अपनाएंगी तो हमारा यकीन मानिये कि आपको पीरियड्स के दिनों में दर्द और निराशा नहीं झेलनी पड़ेगी। अब आइये जानते हैं कौन सी हैं वे बातें...

जिम जाना ना छोड़ें
वर्कआउट करना बहुत जरुरी है। व्यायाम करने से क्रैंप और शरीर का दर्द दूर होता है। अगर आप अपना वर्कआउट छोड़ देंगी तो शरीर में आलस भी जाएगा और क्रैंप बढ़ जाएगा।

डेयरी प्रोडक्ट से दूर रहें
कहते हैं पेट के निचले हिस्से के दर्द को दूर करने के लिये कैल्शियम बहुत जरुरी है। पर हर डेयरी प्रोडक्ट स्वास्थ्यमंद नहीं होते क्योंकि ये क्रैंप पैदा करते हैं। इन दिनों आपको बादाम दूध पीना चाहिये क्योंकि इसमें ढेर सारा कैल्शियम होता है।

भोजन ना छोड़ें
पीरियड्स में भोजन ना छोड़ें। इससे पेट में एसिडिटी बन सकती है और क्रैंप होने के साथ साथ पेट में गैस और दर्द हो सकता है।

असुरक्षित संभोग
एक्सपर्ट के हिसाब से पीरियड्स के दौरान असुरक्षित संभाग करने से बचें। क्योंकि यह अस्वस्थ, गंदी और आपको प्रेगनेंट भी कर सकता है।

बहुत ज्यादा ना खाएं
पीरियड्स के दिनों में महिलाएं अक्सर बहुत ज्यादा खाने लगती हैं। इससे वेट बढ़ता है और आलस आता है।

वैक्सिंग ना करवाएं
पीरियड्स के दिनों में इस्ट्रोजन का लेवल धीमा पड़ जाता है, इसलिये बहुत दर्द होता है।

दवाइयां ना खाएं
दर्द को कम करने के लिये बेकार की दवाइयां ना खाएं क्योंकि यह हार्मोन पर बुरा असर डालेगा और शरीर पर भी। अच्छा होगा कि आप कोई घरेलू उपचार अपनाएं।

नमक वाला आहार ना खाएं
बहुत ज्यादा नमकीन वाला खाना खाने से पेट में गैस बनने लगती है और असहजता महसूस होने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
