Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
महिलाओं में उच्च टेस्टोस्टेरोन के 6 संकेत
जब बात टेस्टोस्टेरोन हार्मोन ही होती है तो बहुत से लोग इसे पुरुषों में पाया जाने वाला हार्मोन समझ लेते हैं। लेकिन सच्चाई तो यह है कि टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन की थोड़ी मात्रा महिलाओं की ओवरी में से भी बनता है।
इसकी छोटी सी मात्रा महिलाओं के खून में निकलती है। हालांकि, कुछ महिलाएं जो पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओ) से पीडित हैं, उनमें इस हार्मोन की मात्रा बढ जाती है।
अगर आपको नीचे दिये हुए ये 6 सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं, तो समझिये कि आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का उच्च स्तर हो रहा है। आपको जल्द से जल्द किसी अच्छी स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिये।

Hirsutism
इसका मतलब है कि चेहरे और शरीर पर बालों की असामान्य वृद्धि हो जाएगी। जो सबसे आम एरिया हैं वह ठोड़ी, गाल, ऊपरी होंठ, छाती, पीठ और पैर।

एक्ने
इस केस में महिलाओं को भारी मात्रा में एक्ने होने शुरु हो जाते हैं, जो कि दवाइयों के सेवन से भी ठीक तरह से नहीं जाते।

वजन बढ़ना
आपके शरीर में अगर टेस्टोस्टेरोन का उच्च स्तर है, तो आप का अचानक वजन बढ़ना शुरु हो जाएगा और बार बार मीठा या नमकीन खाने की तलब लगेगी।

सही समय पर पीरियड्स ना होना
अगर आपको पीसीओएस है तो आपके पीरियड्स कभी भी समय पर नहीं आएंगे।

बालों का झड़ना
अगर आप के बाल पतले हो कर झड़ना शुरु हो जाएं तो यह शरीर में हाई टेस्टोस्टेरोन का संकेत हो सकता है।

किलोट्रिस का बढ़ना
आपके किलोट्रिस का साइज बढ़ सकता है। यह अधिवृक्क ग्रंथि या अंडाशय में मौजूद ट्यूमर की वजह से हो सकता है। इसका इलाज तभी संभव है जब इसकी पहले जांच करा ली जाए।



Click it and Unblock the Notifications
