Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
योनि के संक्रमण को दूर करने के लिए नारियल तेल
नारियल का तेल नारियल से निकाला हुआ पारदर्शी और वसायुक्त तेल होता है। इसे त्वचा और बालों से संबन्धित समस्याओं के समाधान के लिए जाना जाता है। इस कारण से यह कई प्रकार के ब्युटी प्रोडक्टस में भी इस्तेमाल किया जाता है।
योनि का संक्रमण वह समस्या है जिसमें योनि पर सूजन आ जाती है। जिससे खुजली, मूत्र त्याग और जलन जैसी परेशानियाँ पैदा होती हैं। यह समस्या बड़े स्तर पर होती है जब इम्यून सिस्टम या हार्मोन्स में असंतुलन हो।
नारियल के तेल में कैप्रेलिक एसिड होता है जो कि इस संक्रमण को खत्म करता है और इसको बढ़ने से रोकता है। योनि के संक्रमण के इलाज की अधिकतर चीजों में कैप्रेलिक एसिड होता है। नारियल के तेल को इन्फ़ैकशन वाली जगह पर भी लगाया जा सकता है और साथ ही इसका सेवन भी किया जा सकता है।
योनि के संक्रमण के इलाज के लिए रोजाना 3 से 5 टेबलस्पून नारियल के तेल का सेवन करें। इसके अपने खाने में शामिल करने के लुछ तरीके हम आपको बता रहे हैं:

इसे खाने में काम में लें
- इसे टोस्ट पर मक्खन के रूप में लगाएँ
- इसे स्मूदीज़ या ओट्स में मिलाएँ
- खाने से पहले एक टी स्पून नारियल के तेल का सेवन करें।
नारियल के तेल को इन्फ़ैकशन दूर करने के लिए लगाया भी जा सकता है:

1. प्रभावित जगह को साफ करके उस जगह नारियल का तेल लगाएँ। जब तक ठीक ना हो जाये तब तक 2 से 3 बार लगाएँ।
2. नारियल के तेल और दालचीनी की तेल को समान मात्रा में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएँ। इसका नियमित इस्तेमाल करें।

3. लहसुन के तेल की कुछ बूंदें लेकर इन्हें विटामिन ई और नारियल के तेल में मिलाएँ। जब तक इन्फ़ैकशन ठीक न हो तब तक नियमित रूप से लगाएँ।

4. नारियल के तेल से इन्फ़ैकशन वाली जगह को नियमित रूप से धोकर और साफ करके भी योनि का संक्रमण दूर किया जा सकता है। 3 से 4 टेबलस्पून नारियल के तेल को दो क्वार्ट (चौथाई पैमाना) डिस्टिल्ड वाटर में मिलाएँ। इस मिश्रण से साफ करें। जब तक संक्रमण ठीक ना हो तब तक लगाएँ।
5. आप रुई के फ़ाहे को नारियल के तेल में डुबोकर इसे रात भर योनि पर रखें। इससे आराम मिलेगा।
इस प्रकार आप योनि के संक्रमण को दूर करने के लिए इन तरीकों से नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
