Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
पीरियड की डेट को पीछे करना चाहती हैं, तो आजमाएं ये नेचुरल तरीके
कभी कभी लड़कियों की मजबूती बन जाती है कि उन्हें अपने पीरियड्स डिले करने पड़ जाते हैं। कारण चाहे जो कुछ भी हो पर अगर पीरियड्स डिले करने हों, तो हमेशा प्राकृतिक तरीकों का ही प्रयोग करें।
लड़कियों को एक बात की फिक्र बड़ी सताती है कि क्या पीरियड्स की डेट पीछे करने पर उन्हें कोई अंदरूनी समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ेगा? पर क्या आप जानती हैं कि हमारे पीरियड्स का सीधा संबन्ध हमारी लाइफस्टाइल से होता है?
उदाहरण के तौर पर जैसे, किसी नई जगह पर जाने से वहां के पानी में बदलाव आना, नई दिनचर्या अपनाना (जॉब या सोने की टाइमिंग), नई डाइट या फिर तनाव लेने से। जहां तक डाइट का सवाल है, उसमें कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं, जो आपकी डेट को आगे बढ़ा और घटा भी सकती है।
ऐसे आहार जिनकी तासीर गर्म होती है, उन्हें खाने से आपके पीरियड्स टाइम पर आ सकते हैं। इसी तरह से ठंडे तासीर वाले आहार आपके ब्लड सर्कुलेशन को कम कर के पीरियड्स को कुछ समय के लिये आने से रोक सकते हैं।

पीरियड डिले करने के लिये करें ये चीज़ें:
आज कल बाजार में इतनी गोलियां मिलती हैं कि वह आपके पीरियड की डेट को पीछे कर सकती हैं। लेकिन इन्हें लेने से आपके पजनन अंगों पर प्रभाव पड़ सकता है इसलिये रिस्क क्यूं लेना जब आपके पास प्राकृतिक उपाय हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में

लंबे समय तक व्यायाम करें
अगर आप व्यायाम नहीं करती तो शुरु कर दें या फिर उसकी टाइमिंग बढ़ा दीजिये। अगर कोई खेल खेलने की रूची है तो उसे खेलिये। दिनभर में एक या आधे घंटे व्यायाम कीजिये।

दिमागी काम करें
जिस काम से स्ट्रेस होता है उसे करें। कोई ऐसा काम पकड़े, जिससे दिमाग की थकान हो। हालाकि ये टिप तभी मानें जब आपके पास कोई दूसरा उपाय ना हो क्योंकि स्ट्रेस लेने से हार्मोन में परिवर्तन होता है, जो पीरियड्स को आगे या पीछे कर सकता है।

मसालेदार आहार ना खाएं
मसालेदार भोजन पेट में गर्मी पैदा करता है, जिससे पीरियड्स आराम से आते हैं। इसलिये कुछ दिनों तक मसालेदार भोजन की ओर देखिये भी मत। अदरक, लहसुन, मिर्च, काली मिर्च आदि से दूर रहिये।

सिरका
सिरका आपके पीरियड की डेट को पीछे कर सकता है। 1 गिलास पानी में 3-4 चम्मच सिरका डालें। इसे दिन में 3-4 बार पियें।

चने की दाल
चने की दाल में काफी प्रोटीन होता है और इसके अलावा यह आपके पीरियड की भी डिले कर सकती है। आपको करना सिर्फ इतना है कि थोड़ी सी दाल ले कर उसे फ्राई करें और फिरमिक्सी में पीस कर पावडर बनाएं। इस पावडर को सूप बना कर पियें। इसमें बस गरम पानी मिक्स करें और पका कर अगले पीरिड की ड्यू डेट से 7 दिनों पहले लें। बेस्ट रिजल्ट के लिये इसे सुबह खाली पेट पियें।

पार्सले की पत्तियां
यह एक विदेशी हर्ब है जो भारत में भी आसानी से मौजूद है। मुठ्ठी भर पार्सले की पत्तियां ले कर 500 एमएल पानी में उबालें। फिर पानी उबाल कर उसमें थोड़ी सी शहद मिक्स करें। फिर इसे पी लें। ऐसा दिन में दो या तीन बार करें।

नींबू
आप नींबू को अपने खाने में मिला कर कुछ दिनों तक खाएं। इससे पीरिड्स लाइट होंगे या होंगे ही नहीं। आप इसे पानी में मिला कर भी पी सकती हैं। लेकिन अगला पीरियड थोड़ा कष्टकारी हो सकता है।

ना खाएं इन चीजों को
जानें अनजाने आप ऐसी कई चीजें खा सकती हैं, जो आपके पेट की गर्मी बढा सकता है। इसलिये इन चीजों को खाने से बचें... हल्दी, पाइनएप्पल, पपीता, गाजर, तिल, अनार, खजूर, गुड, अजवाइन, लाल मांस या डार्क चॉकलेट।



Click it and Unblock the Notifications
