Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
गोनोरिया रोग के ये 7 लक्षण जो महिलाओं को जरुर पता होने चाहिये
बिना प्रोटेक्शन के शारीरिक संबन्ध बनाने से आपको कई यौन रोग हो सकते हैं, जिसमें से गोनोरिया या प्रमेह है। यह बीमारी एक बैक्टीरिया के कारण होती है जो कि महिलाओं तथा पुरुषों के प्रजनन मार्ग के गर्म तथा गीले क्षेत्र में आसानी और बड़ी तेजी से बढ़ती है।
यह बीमारी ना केवल इंटरकोर्स बल्कि ओरल सेक्स के जरिये भी फैल सकता है। इसके बैक्टीरिया मुंह, गले, आंख, योनि तथा गुदा में बढ़ते हैं। यहां तक कि यह रोग मां से बच्चे में भी फैल सकता है।
महिलाओं में कभी-कभी गोनोरिया के लक्षण इतने हल्के और आम से होते हैं कि इन्हें देख कर एहसास ही नहीं होता कि यह गोनोरिया ही है। गोनोरिया का पहला लक्षण दस दिनों के भीतर दिख जाता है इसलिये यौन संबन्ध बनाने के बाद आपको थोड़ा सचेत रहना चाहिये।
आज हम महिलाओं में गोनोरिया रोग के ऐसे आम 7 लक्षणों के बारे में बात करेंगे जो महिलाओं में देखे जा सकते हैं।

पेट के निचले हिस्से में दर्द
संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया पेल्विस के माध्यम से हो कर योनि में जाते हैं और पेट के निचले हिस्से में दर्द पैदा करते हैं।

पेशाब करते वक्त जलन
हो सकता है कि आपको लगे पेशाब में जलन का कारण मूत्र संक्रमण है, लेकिन यह गोनोरिया का लक्षण भी हो सकता है। इस दौरान संक्रमण मूत्रमार्ग या किसी अन्य खुले मार्ग के माध्यम से योनि में फैल सकता है।

पीरियड्स के बीच में ब्लीडिंग
गोरिया की वजह से पीरियड्स के बीच के दिनों में भी शुरु हो सकती है।

इंटरकोर्स के बाद धब्बे दिखना
अगर इंटरकोर्स के बाद धब्बे दिखें तो गोनोरिया के लक्षण हो सकते हैं। ऐसा तब हो सकता है जब आप उसी पार्टनर के साथ दो बार सेक्स करें।

सूजी हुई ग्रंथियां
गले की गांठ सूज जाएं या उनमें दर्द हो रहा हो तो वह अक्सर ओरल सेक्स का नतीजा हो सकता है।

सर्दी-जुखाम जैसे लक्षण
गोनोरिया में सर्दी-जुखाम जैसे आम लक्षण दिखाई देते हैं। इसमें आपको बुखार, मासपेशियों में दर्द, थकान या सिरदर्द हो सकता है।

वाइट डिस्चार्ज
वैसे तो हो सकता है कि वाइट डिस्चार्ज कैंडिडा या यीस्ट इंफेक्शन का लक्षण हो, लेकिन ये गोनोरिया का भी लक्षण हो सकता है। इस प्रकार के डिस्चार्ज में योनि में काफी खुजली होती है।



Click it and Unblock the Notifications