Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
पेट में अगर हो बिल्कुल पीरियड जैसा पेन, तो जरुर पढे़ इसके कारणों को
ऐसा कभी ना कभी जरुर होता है जब लड़कियां अपने पीरियड्स मिस कर देती हैं। वह यह भी समझती हैं कि यह कोई प्रेगनेंसी का केस नहीं है मगर फिर भी वह चिंता में डूब जाती हैं।
पीरियड में लेट होना कोई खास चिंता का कारण नहीं होता। लेकिन अगर आपके पेट में बिल्कुल वैसा ही दर्द हो रहा हो, जैसा मासिक धर्म शुरु होने से पहले होता है, तो चिंता का कारण हो सकता है।
तो अगर आप को समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यूं हो रहा है तो आइये जानते हैं इसके पीछे छुपे कारण के बारे में...

प्रेगनेंसी
अगर डेट आने वाली है मगर आ नहीं रही है और साथ ही साथ पेट में दर्द भी हो रहा है, तो चांस है कि आप प्रेगनेंट हो गई हों। गर्भावस्था के शुरुआती चरणों में गर्भाशय भ्रूण के विकास के लिए तैयार होता है। इस दौरान पेट में ऐंठन होती है और हल्की सी स्पॉटिंग भी होती है। हो सकता है कि आपके ब्रेस्ट में सूजन और कडापन भी हो जाए। आप चाहें तो खुद का प्रेगनेंसी टेस्ट करवा सकती हैं।

लेट पीरियड का संकेत
हो सकता है कि आपके पीरियड लेट हो गए हों और ओव्यूलेशन के कारण दर्द हो रहा हो। कई लड़कियां ऐसी होती हैं जिनके पीरियड्स हमेशा अनियमित होते हैं। कभी पीरियड जल्दी, देर से या फिर उस महीने आते ही नहीं हैं। इससे दर्द का सही पता नहीं चल पाता।

मेनोपॉज
मेनोपॉज के समय, आप का मासिक अनियमित हो जाता है या फिर कई महीनों तक नहीं होता। लेकिन आपको इस दौरान ऐंठन महसूस हो सकती है और लग सकता है कि ब्लीडिंग हो रही है पर ऐसा होता नहीं। ऐसा इसलिये हो सकता है कि आपके शरीर में प्रजनन हार्मोन अब अस्थिर हो रहे हों और धीरे धीरे कम हो रहे हों।

अगर भ्रूण फैलोपियन ट्यूब के अंदर ग्रो करने लगे
इस गर्भावस्था को अस्थानिक गर्भावस्था कहते हैं, जिसमें भ्रूण गर्भाशय की जगह फैलोपियन ट्यूब के अंदर ग्रो करने लगता है। इस दौरान पेट में पीरियड जैसा ही दर्द होता है इसलिये अक्सर लड़कियां धोखा खा जाती हैं।

ओवेरियन सिस्ट
ओवेरियन टिशू के अंदर कुछ ऐसे सिस्ट बन जाते हैं जो,पीरियड जैसा दर्द महसूस करवाते हैं मगर वह पीरियड नहीं होता। इस तहर के सिस्ट को follicular cyst कहते हैं। माना जाता है कि इस तरह के सिस्ट से अंडे रिलीज़ होते हैं। दूसरे प्रकार की सिस्ट का नाम कॉर्पस लूटियम सिस्ट होता है, जो तब बनती है जब ओवरी में से अंडे रिलीज हो चुके होते हैं। इन सिस्टों के लिये किसी भी प्रकार के ट्रीटमेंट की आवश्यकता नहीं होती बल्कि यह कुछ ही दिनों में अपने आप ही खतम हो जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
